CM Yogi Adityanath: 24 अक्टूबर को वर्ल्ड पोलियो डे के तौर पर मनाया जाता है। इसे लेकर लोगों में एक अलग ही जागरूकता देखी जाती है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि इसे लेकर हम सबको मिलकर जिम्मेदारी लेनी होगी ताकि समाज पोलियो फ्री हो सके। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सभी को गर्व है कि आज भारत पोलियो मुक्त है। हर परिवार को जागरूक करना और उन्हें यह भरोसा दिलाना कि पोलियो की खुराक हमारी जिंदगी के लिए कितनी जरूरी है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि पोलियो सिर्फ एक दवाई नहीं बल्कि हमें जीने का एक नजरिया देती है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या संकल्प लेने के लिए लोगों को कहा
हम सभी को गर्व है कि आज भारत पोलियो मुक्त है।
आइए, ‘विश्व पोलियो दिवस’ पर मिलकर संकल्प लें कि पोलियो जैसी बीमारी पुन: पनपने नहीं देंगे। हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं और लोगों को इसके प्रति निरंतर जागरूक करते रहें।
पोलियो से लड़ाई में भारत को विजयी बनाने वाले सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का हार्दिक अभिनंदन।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 24, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर कहा कि “हम सभी को गर्व है कि आज भारत पोलियो मुक्त है। आइए, ‘विश्व पोलियो दिवस’ पर मिलकर संकल्प लें कि पोलियो जैसी बीमारी पुन: पनपने नहीं देंगे। हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं और लोगों को इसके प्रति निरंतर जागरूक करते रहें।” पोलियो को जड़ से खत्म करने के लिए दो बूंद हर बच्चे को पिलाने के लिए सरकार की तरफ से अलग-अलग मुहिम और जागरूकता अभियान चलाया जाता है। यह देश के हर कोने तक हर परिवार को समझ आएगा इसके लिए लगातार प्रयास जारी रहता है।
पोलियो से लड़ाई में भारत को विजयी बनाने वाले लोगों का CM Yogi Adityanath ने किया शुक्रिया
वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि “पोलियो से लड़ाई में भारत को विजयी बनाने वाले सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का हार्दिक अभिनंदन।” भारत पोलियो फ्री बन सके और हर परिवार के साथ-साथ समाज को जागरूकता फैलाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। जहां दो बूंद से आपकी जिंदगी को बचाई जा सकती है। वर्ल्ड पोलियो डे के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से जिस तरह से लोगों को प्रोत्साहित किया गया वह वाकई खास है। उन्होंने बताया कि भारत को खुद पर गर्व है कि वह पोलियो फ्री हो सकता है।
