Navdeep Rinwa: उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में धांधली फिलहाल विवादों में है। जहां कहा जा रहा है कि बिना किसी आवेदन के लोगों के मतदाता सूची के साथ गड़बड़ी की गई है। ऐसे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने यूपी में मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी की जांच करने के आदेश दिए हैं। जहां रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पीलीभीत जिले में बिना किसी फॉर्म-8 (Form-8) आवेदन या सहायक दस्तावेजों के 10,000 से अधिक मतदाताओं के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी हुई। उसके साथ छेड़छाड़ किया गया। ऐसे में नवदीप रिणवा ने कहा यह गलती नहीं जघन्य अपराध है। जरूरत पड़ने पर कानूनी हथकंडे भी अपनाए जाएंगे। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।
Navdeep Rinwa ने मतदाता सूची में गड़बड़ी पर तोड़ी चुप्पी
रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर और अधिकारियों को तुरंत उनके पदों से बर्खास्त कर दिया गया है। FIR दर्ज की गई है। इसके साथ ही पीलीभीत जिले में आए गड़बड़ी को लेकर नवदीप रिणवा ने अच्छे से जांच करने के आदेश दिया है। उन्होंने कहा है लापरवाही जानबूझकर की गई, हेरफेर हुई या कोई भी गलती को किसी तरीके से बख्शा नहीं जाएगा।
आखिर कब जनता को मतदाता सूची में सुधार करने का मिलेगा मौका
निर्वाचन आयोग द्वारा 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी। ऐसे में अगर किसी को भी वोटर लिस्ट में अपने नाम की जांच या कोई भी विवरण को सुधारना है तो उन्हें सरकार की तरफ से एक महीने का समय मिलेगा। वह आवेदन के जरिए इसे बदल सकते हैं अंतिम सूची 4 जनवरी को जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जांच के बाद 31 मई से 29 अगस्त के बीच हुई इन धांधलियों के लिए जिम्मेदार दो निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (EROs) और संबंधित कंप्यूटर सहायकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
10000 वोटर लिस्ट के साथ गड़बड़ी को लेकर फिलहाल हड़कंप मचा हुआ है। इस पर तेजी से जांच जारी है।
