Muzaffarnagar Viral Video: पति-पत्नी के बीच का रिश्ता पब्लिक के सामने आ जाए तो इसे मजाक बनते हुए समय नहीं लगता है। कुछ ऐसा ही हुआ मुजफ्फरनगर वायरल वीडियो में जहां कथित तौर पर एक महिला अपने 10 महीने की शादी के बाद एसपी साहब के पास पहुंचती है। उनके सामने अपनी शादी की सच्चाई बताती है। जाहिर तौर पर इस वीडियो में महिला ने जो आरोप अपने पति पर लगाए हैं वह देखकर लोगों के भी दिमाग घूम गए। इस पर यूजर्स मजेदार टिप्पणी करने में पीछे नहीं है। आइए जानते हैं मुजफ्फरनगर वायरल वीडियो में ऐसा क्या हुआ।
पति को लेकर महिला ने क्या आरोप लगाया जो है शॉकिंग
In UP’s Muzaffarnagar, a woman approached the SSP just 10 months after marriage, alleging her husband was impotent (Naamard), claiming they had no marital relations for 8 months and accusing him of giving triple talaq.
Police are investigating😭 https://t.co/sYGtg3dN3D
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 22, 2026
जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसे घर के क्लेश x चैनल से शेयर करते हुए कैप्शन में पूरी जानकारी दी गई। जहां बताया गया कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शादी के महज 10 महीने के बाद एक महिला ने एसएसपी से संपर्क किया। उसने अपने पति को नामर्द होने का आरोप लगाया। दावा किया कि पिछले 8 महीने में उनके बीच कोई भी वैवाहिक संबंध नहीं रहे हैं। आरोप लगाया कि पति ने उसे तीन तलाक दे दिया है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं मुजफ्फरनगर वायरल वीडियो में महिला यह कहती हुई नजर आती है कि दिसंबर में उसकी शादी हुई थी। जहां उसके भाई और परिवार की रजामंदी नहीं थी।
Muzaffarnagar Viral Video में महिला ने आरोप लगाकर सबको किया हैरान
वहीं वीडियो में महिला यह भी बताती है कि उनकी बहन और जीजा ने यह शादी करवाई थी। उनके घर वालों की मर्जी नहीं थी इतना ही नहीं महिला यह भी कहती हुई नजर आती है कि उनके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट में करते हैं। पति के साथ भी उसकी नहीं बनती है। वीडियो में वह कहती है कि मारपीट के बाद उसके पति ने उसे तीन तलाक भी दिया और वह अपनी जान बचाने के लिए घर से निकली है।
लोग महिला के आरोप पर ले रहे हैं मजे
इस मुजफ्फरनगर वायरल वीडियो को देखकर लोग कमेंट करने में पीछे नहीं हैं। जहां लोगों का कहना है कि पुलिस इसमें क्या जांच करेगी तो एक यूजर ने कहा यह क्या है आजकल तो कुछ भी हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, “बंगाली बाबा के पास जाओ पुलिस के पास क्यों गई हो।” इस वीडियो को 74000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है
