Viral Video: समुद्र में बहता रहा बच्चा और रील बनाते रहे मां-बाप, लापरवाही देख होगा महा अफसोस

Viral Video: सोशल मीडिया पर मासूम बच्चे के साथ लापरवाही करते माता-पिता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो रील बनाने में इतना ज्यादा बिजी हैं, उनका बच्चा समुद्र की लहरों में बहने लगता है।  ये घटना चेन्नई की बताई जा रही है। 

Viral Video

Picture Credit: Tanu X

Viral Video: इस्टाग्राम रील का खूमार लोगों के सिर पर कुछ इस तरह से चढ़ चुका है कि, वो वायरल होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। यूजर्स ना तो अपनी जिंदगी की परवाह करते हैं और ना ही दूसरों की जान को जोखिम में डालने से गुरेज करते हैं। एक ऐसे ही माता-पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो फोन में वीडियो बनाने में इतने ज्यादा बिजी हैं, उनका बच्चा समुद्र की लहरों के साथ बहने लग जाता है। उन्हें जरा भी अदाजा नहीं है कि, उनका बच्चा मौत के मुंह में जा रहा है। इस घटना को देख यूजर्स को गुस्से के साथ महा अफसोस हो रहा कि, हमारा समाज और लोग किस दिशा में जा रहे हैं। ये घटना चेन्नई की बताई जा रही है।

रील के चक्कर में बच्चे को भूले मां-बाप

समुद्र की लहरों की रील बनाते लापरवाह कपल के वायरल वीडिय को Tanu नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते हुए जानकारी दी गई है कि, ‘ये रील बनाने का कैसा भूत सवार है लोगों पर वीडियो के चक्कर में अपने ही बच्चे की जान जोखिम में डाल दी इनको बस लाइक्स और व्यूज की पड़ी है बच्चों की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है बहुत गलत है ये!’

देखें वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, आदमी और औरत बच्चे को सुम्द्र की लहरों में खेलता हुआ छोड़ रील बनाने लगते हैं। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं है कि, मासूम  बच्चा पानी में  बहते हुए गहराइयों की तरफ जा रहा है। जब किसी अन्य व्यक्ति की नजर पड़ती है तो वो उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ता है। लेकिन इस दौरान माता-पिता  ऐसे व्यवहार करते हैं जैसे कुछ हुआ ही नहीं है।

Viral Video देख यूजर्स भड़के

मासूम बच्चे को मौत के मुंह में डालकर रील बनाने में बिजी माता-पिता के इस वायरल वीडियो को एक्स पर 20 अक्टूबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 2500 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘रील बाजी चक्कर मे विवेक गया तेल लेने..।’ दूसरा लिखता है, ‘बच्चे जाए भाड़ में रील बनानी नहीं रूकनी चाहिए’। तीसरा लिखता है, ‘प्यार अंधा नहीं व्यूज अंधा होता है इसलिए लोगों को किसी की परवाह नहीं है’। इस घटना का इंटरनेट पर यूजर्स अफसोस जताते हुए कड़ा विरोध कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है

 

 

 

Exit mobile version