Viral Video: Pawan Singh और अक्षरा सिंह हुए एक! भरी महफिल में एक्ट्रेस के सामने झुका पावर स्टार! किया बड़ा एलान

Viral Video: भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह ने ब्रेकअप के सालों बाद एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से माफी मांगी है। इसके साथ ही एक बड़ा एलान भी किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video

Picture Credit: छपरा जिला 🇮🇳 X

Viral Video:  भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के चाहने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आयी है। ब्रेकअप के करीब  8 साल बाद पवन सिंह ने भरे मंच पर अक्षरा सिंह के माता-पिता से माफी मांगी है। इसके साथ ही एक साथ दोबारा काम करने का भी एलान कर दिया है। आपको बता दें,  एक समय था जब पवन और अक्षरा की जोड़ी पूरे भोजपुरी सिनेमा में राज करती थी। लेकिन अचानक से एक्टर ने ज्योति सिंह से शादी करके सभी को चौंका दिया। इसके बाद दोनों की तरफ से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कभी ये दोनों साथ दिखेंगे। लेकिन अचानक से पवन सिंह ने भरे मंच पर अक्षरा सिंह का माता-पिता से माफी मांगी और फैंस से एक साथ काम करने का दावा कर दिया। एक्टर का अब यही बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video में भोजपुरी एक्टर Pawan Singh ने अक्षरा सिंह से मांफी माफी

भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह 18 अक्टूबर 2026 को बिहार के मुंगेर जिले के कल्याणपुर में इवेंट करने पहुंचे थे। मां दुर्गा महारानी के सुपरस्टार नाइट्स कार्यक्रम में एक्टर ने अक्षरा सिंह का नाम लेते हुए कहा कि, ‘अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है। अगर मेरे बच्चे को लगता है कि मुझसे कोई गलती हुई है, तो मैं उसे दिल से सॉरी बोलता हूँ। मां-बाप, मां-बाप होते हैं, उनसे बड़ा दुनिया में कोई नहीं होता।

अक्षरा जी के पिताजी मेरे भैया हैं और माताजी मेरी भाभी जैसी हैं। अगर मेरी वजह से या मेरे चलते कभी भी उन्हें बुरा महसूस हुआ है या दुख पहुँचा है, तो मैं भैया-भाभी को दिल से सॉरी बोलता हूँ और उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूँ। कौन-कौन चाहता है कि हमारी जोड़ी फिर से पर्दे पर नजर आए? अगर आप लोग देखना चाहते हैं, तो बहुत जल्द हम दोनों की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी।’  पवन सिंह का ये माफी नामा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह का ब्रेकअप कैसे हुआ?

पवन सिंह और अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा में अगर दोबारा काम करते हुए दिखते हैं तो, फैंस के लिए ये किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। फैंस 40 साल के पवन सिंह और 33 साल की अक्षरा सिंह को फिर से साथ देखना चाहते  हैं। पवन सिंह ने जब ज्योति सिंह से शादी की थी तो दोनों अलग हो गए थे। इस दौरान अक्षरा सिंह ने एक्टर पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप, करियर बर्बाद करने की धमकी और गहरे डिप्रेशन में जाने जैसे खुलासे किए थे।  फिलहाल एक्टर का दूसरी पत्नी से तलाक का ममाला कोर्ट में चल रहा है। वहीं, अक्षरा सिंह को लेकर जो उन्होंने खुलासा किया हो वो फैंस के लिए बड़ी राहत की खबर है।

 

 

Exit mobile version