Viral Video: जिंदगी को दांव पर लगाकर अकसर लोग जानलेवा स्टंट करते हैं। इन्हें देखने वालों को समझ नहीं आता है कि, आखिर कोई ऐसा क्यों करता है? लेकिन यकीन मानिए सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखकर हर कोई दंग है। क्योंकि इसमें एक युवक अपने गले में रस्सी का फंदा बनाए हुए है और बीच में खड़े होकर दो मोटरसाइकल को खींच रहा है। आस-पास काफी भीड़ है। लेकिन कोई भी उसे सार्वजनिक स्थान पर इस विचलित करने वाले स्टंट को करने से नहीं रोक रहा है बल्कि वीडियो बना रहे हैं। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है पूरे मैदान में अफरा-तफरी मच जाती है। अब इस स्टंट का खौफनाक अंजाम इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इसे देखने वालों के मुंह को कलेजा आ रहा है।
गर्दन पर रस्सी बांधकर युवक ने किया जानलेवा स्टंट
गर्दन में रस्सी बांधकर दो बाइक्स को खींचते लड़के के वायरल वीडियो को एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘स्टंट उल्टा पड़ गया! एक आदमी ने अपनी गर्दन पर रस्सी बांधकर बाइक खींचने की कोशिश की, और बाल-बाल मौत के मुंह से बच गया।’ ये घटना किसी मेले की लग रही है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक युवक दो बाइक्स के बीच में खड़ा है।
देखें वीडियो
Stunt gone wrong! A man narrowly escaped death after attempting to pull a bike with a rope tied around his neck💀 https://t.co/40i5f1w0ur
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 16, 2026
इस दौरान उसके गले में रस्सियों बंधी हुई हैं। जिनके सहारे लड़का मोटरसाइकिल को खींच रहा है। शुरुआता में तो वहां पर मौजूद लोग स्टंट देखकर खुश हो रहे हैं। लेकिन तभी युवक की हालत बिगड़ जाती है और वो बेहोश हो जाता है। दरअसल, रस्सियों से उसका दम घुट गया है। वहां पर मौजूद लोग किसी तरह उसे बचाते हुए दिख रहे हैं।
Viral Video देख यूजर्स हुए दंग
ये जानलेवा वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी को कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 16 अक्टूबर 2026 को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ चके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है, ‘फिर गवर्नमेंट और पुलिस को दोषी कहेंगे’। दूसरा लिखता है, ‘इस स्टंट से इसी अंजाम की उम्मीद थी’। वहीं, काफी लोगों को इस तरह के स्टंट करने वाले लोगों पर गुस्सा आ रहा है। वो एक्शन की मांग कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
