Viral Video: पैसे बचाने के लिए महिला को सड़क पर पटका, बाइक सवार की घिनौनी हरकत देख मर्दो से उठ जाएगा भरोसा!

Viral Video: सोशल मीडिया पर  एक बाइक सवार का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर  चालान से बचने के लिए युवक  महिला को सड़क पर पटकर भाग गया । ये घटना उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले की बताई जा रही है। इसे देखकर हर कोई दंग है।

Viral Video

Picture Credit: Bhupi Panwar X

Viral Video: चालान से बचने के लिए अकसर लोग अजीबों-गरीब बहाने बनाते हैं। लेकिन यकीन मानिए जो इस बाइक सवार ने किया, वो आज से पहले आपने ना तो कभी देखा होगा और ना ही सुना होगा।  दरअसल, एक बाइक सवार ने चालान से बचने के लिए पुलिसवालों के सामने ही महिला को सड़क पर पटक दिया और वहां से भाग गया।  इस दौरान ट्रैफिक पुलिसवाले युवक को रोकते रह गए। लेकिन वो कानून और इंसानियत की धज्जियां उड़कर भाग गया।   अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। ये मामला उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले का बताया जा रहा है। इसे जो भी देख रहा है, उसे गुस्से के साथ अफसोस हो रहा है।

चालान से बचने के लिए बाइक सवार ने महिला को बीच सड़क पर फेंका

चालान के बचने के लिए महिला को फेंककर भागते बाइक सवार के वायरल वीडियो को Bhupi Panwar नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है, ‘सड़क पर गिरी महिला को छोड़कर भागा बाइक सवार रुद्रपुर में बाइक सवार पुलिस चेकिंग से बचने के प्रयास में आगे निकल गया, इसी दौरान बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई लेकिन बाइक सवार गाड़ी रोकने की बजाय आगे निकल गया।

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और महिला को उठाकर संभाला तथा उसका हालचाल जाना।’   वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, पुलिसकर्मियों के द्वारा लगातार बाइक सवार को रोका जा रहा है। लेकिन वो चलती हुई मोटरसाइकिल से महिला को  सड़क पर फेंक कर चला जाता है।  इस दौरान पुलिसवाले भी दंग रह जाते हैं और महिला को उठाते हैं।

Viral Video देख यूजर्स को आ रहा गुस्सा 

इस वायरल वीडियो पर अभी तक शासन और प्रशासन की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है। लेकिन इसे एक्स पर 16 अक्टूबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस वायरल वीडियो पर अब तक 20 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, ‘चालान का चक्कर’। दूसरा लिखता है, ‘किसी को इतना भी मत डराओ कि कोई दुर्घटना घट जाए !!’ इसके साथ ही काफी यूजर्स बाइक सवार पर एक्शन की मांग कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version