Viral Video: पति की बेवफाई से टूटी BJP की मंत्री रेखा आर्या, किया चौंकाने वाला खुलासा

Viral Video: सोशल मीडिया पर बीजेपी उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने पति पर चीट करने के कई गंभीर आरोप लगा रही हैं।  इसके साथ ही चौंकाने वाले खुलासे भी कर रही हैं। 

Viral Video

Picture Credit: Google and X

Viral Video: पति-पत्नी और वो मामले से भारतीय जनता पार्टी की मंत्री रेखा आर्या भी परेशान है। रेखा आर्या वर्तमान में अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास सहित तीन अन्य बड़े  विभाग भी संभाल रही हैं। लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके लोगों को चौंका दिया है। रेखा आर्या ने पति पप्पू गिरधारी पर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर और धोखे के आरोप लगाए हैं। फिलहाल महिला मंत्री हाई ब्लेड प्रेशर के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।  लेकिन इंटरनेट पर पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बनाया गया वीडियो चर्चा में बना हुआ है।

Viral Video में उत्तराखंड कैबनिट मंत्री रेखा गुप्ता ने पति पर लगाई गंभीर आरोप

रेखा आर्या के द्वारा 15 अक्टूबर 2026 को एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है। जिसमें वो कह रही है कि, ईमानदारी के साथ रहने का उन्हें ये सिला मिला है। उन्होंने बताया कि, आम और खास किसी भी महिला को घरेलू अत्याचार नहीं सहना है उसे कहना है। वो अपने दर्द को लोगों के सामने बयां कर रही हैं।

देखें वीडियो

खबरों की मानें तो रेखा आर्या के पति पप्पू गिरधारी का किसी कल्पना मिश्रा नाम की महिला से अफेयर चल रहा है। इसी मामले पर वो दो साल पहले महिला के खिलाफ केस भी दर्ज करा चुकी हैं। लेकिन महिला फिलहाल जेल से बाहर है।

रेखा आर्या की बिगड़ी हालत

कैबिनेट मंत्री की तरफ से एक ऑडियो भी सार्वजनिक किया गया है। जिसमें उनके पति कल्पना नाम की महिला से जेल जाने को कह रहा है और साथ ही जमानत करा लेने का वादा भी कर रहे हैं। रेखा आर्या की तरफ से पति पर धोखे  के कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वीडियो जारी करने के बाद उत्तराखंड  कैबिनेट मंत्री की तबियत बिगड़ गई है। फिलहाल वो डालनवाला के कृष्ण हॉस्पिटल में एडमिट हैं। रेखा आर्या के द्वारा थाना कैंट में केस दर्जा कराया गया है। जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है।

Exit mobile version