Viral Video: श्रम एवं रोजगार विभाग के सचिव कुमार राजीव रंजन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां वह जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (JKAS) की अधिकारी बीनीश वानी के साथ ऑनलाइन मीटिंग में बदतमीजी करते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर जब यह क्लिप वायरल हुआ तो लोग गुस्सा करने लगे। वहीं इस सब के बीच जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा और किस तरह से मुख्यमंत्री ने पल्ला झाड़ा है। आखिर क्यों आईएएस ऑफिसर पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
क्या हुआ वायरल वीडियो में आईएएस ऑफिसर के साथ
🚨“You are bloody shit, I can always talk to you like this. I’m Your Boss, Stupid”: IAS Officer Rajeev Ranjan yells at female JKAS officer in meeting.
Cleared UPSC, failed basic manners. A big chair, a bigger ego, and zero class. https://t.co/5yxTk3rwYM
— Gems (@gemsofbabus_) October 15, 2026
वायरल वीडियो को लेकर अगर रिपोर्ट्स की बात करें तो कहा जा रहा है कि महिला अधिकारी पैर फ्रैक्चर होने की वजह से छुट्टी पर थी लेकिन उन्होंने ऑनलाइन मीटिंग को अटेंड किया। इस दौरान उन्हें अपनी बात रखने की इजाजत नहीं दी गई। जब आईएएस ऑफिसर से वह अपनी बात करने की कोशिश की तब उन्होंने कहा कि “तुम एकदम बकवास हो, मैं तुमसे हमेशा इसी तरह बात कर सकता हूं। मैं तुम्हारा बॉस हूं, बेवकूफ।” इतना ही नहीं ऑनलाइन वायरल वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि वह तुरंत महिला ऑफिसर के सस्पेंशन की भी बात करने लगे।
क्यों IAS पर एक्शन नहीं ले सकते सीएम
I’ve seen the video of the online government meeting that is circulating on social media. Prima facie the conduct of the senior officer was not in keeping with the standards expected of a senior IAS officer & the subsequent threats issued to a junior JKAS officer only make matters worse. I’ve taken this up in the strongest possible terms with the Chief Secretary. Unfortunately as a UT control over IAS officers rests with Lok Bhavan but as CM I’ve instructed the CS to ensure the JKAS officer faces no retributive action.
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) October 16, 2026
वहीं इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए उमर अब्दुल्ला ने x पर कहा, “मैंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सरकारी ऑनलाइन मीटिंग का वीडियो देखा है। पहली नज़र में, एक वरिष्ठ अधिकारी का बर्ताव उस स्तर का नहीं था, जिसकी एक वरिष्ठ IAS अधिकारी से उम्मीद की जाती है। इसके बाद एक कनिष्ठ JKAS अधिकारी को दी गई धमकियों ने स्थिति को और भी खराब कर दिया है। मैंने इस मामले को मुख्य सचिव के सामने बहुत सख्ती से उठाया है। दुर्भाग्य से, एक केंद्र शासित प्रदेश (UT) होने के नाते IAS अधिकारियों पर नियंत्रण ‘लोक भवन’ (प्रशासन) के पास है, लेकिन मुख्यमंत्री के तौर पर मैंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि उस JKAS अधिकारी के खिलाफ कोई बदले की कार्रवाई न हो।
सीएम ने दिया Viral Video को लेकर ये आश्वासन
इतना ही नहीं बवाल होने के बीच सीएम ने यह भी कहा कि “अगर जम्मू-कश्मीर एक राज्य होता, तो जिस आईएएस अधिकारी ने एक युवा महिला अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया है, उसे उसके बर्ताव की जांच पूरी होने तक सामान्य प्रशासन विभाग से संबद्ध कर दिया जाता। एक केंद्र शासित प्रदेश के रूप में, हम IAS अधिकारियों को नियंत्रित करने वाले अधिकारियों से उम्मीद करते हैं कि वे एक सही उदाहरण पेश करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि दुर्व्यवहार और धमकियों जैसी घटनाओं को दबाया न जाए।”
फिलहाल ऑनलाइन आईएएस ऑफिसर के इस बर्ताव को लेकर हंगामा जारी है।
