Anjali Arora: कच्चा बादाम के बाद फेमस हुई और लॉकअप में अलग पहचान बनाने वाली सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा का एक वीडियो कानपुर से वायरल हो रहा है। जहां कथित तौर पर वह एक डांडिया इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची लेकिन इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से वह सिर्फ 12 मिनट में स्टेज छोड़कर रवाना हो गई। जी हां, जब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। आइए जानते हैं आखिर पूरा माजरा क्या है और क्यों अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। लोग उनकी फजीहत करते हुए नजर आ रहे हैं।
क्यों फूट पड़ा अंजलि अरोड़ा का गुस्सा
दरअसल रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 7:30 बजे शाम का समय डांडिया इवेंट में अंजलि अरोड़ा के आने का था लेकिन वह 9:52 पर स्टेज पर पहुंची। इसकी वजह से अफरातफरी शुरू हो गई थी। इस सबके बीच जब डीजे की तरफ से गलती से कच्चा बादाम गाना चला दिया गया इस पर अंजलि अरोड़ा मैनेजमेंट पर सवाल उठाने में पीछे नहीं रही। वह भड़की हुई नजर आई। वीडियो में दर्शकों से अंजलि अरोड़ा यह कहते हुए नजर आती है कि अगर कानपुर में सेलिब्रिटी के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाएगा तो सेलिब्रिटी आना छोड़ देंगे।
क्यों Anjali Arora का मजाक उड़ा रहे हैं लोग
अंजलि अरोड़ा यह भी कहती है कि कानपुर में अगर ऐसा होगा तो कोई भी सेलिब्रिटी यहां नहीं आएगा। हम आप लोगों की वजह से आते हैं क्योंकि आप हमें प्यार करते हैं। आप लोगों की वजह से हम यहां आते हैं और यहां सिर्फ आपकी मर्जी चलती है। वहीं कहां जा रहा है कि 12 मिनट में ही वह स्टेज छोड़कर वहां से चली गई। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा ” यह कब से सेलिब्रिटी हो गई है। एक ने कहा खुद को सेलिब्रिटी क्यों बता रह। एक ने कहा अगर तू सेलिब्रिटी है तो मैं विराट कोहली हूं। एक यूजर ने कहा पैसे लेती है तब आती है फ्री में कोई नहीं आता है यह कब से सेलिब्रिटी हो गई भाई।
बाकी लोग भी अंजलि अरोड़ा के इस वीडियो पर ट्रोल करने में पीछे नहीं हैं।
