Viral Video: 75 साल के बूढ़े दूल्हे के सामने झूमकर नाची जवान दुल्हन, हरकत देख भड़के युवा

Viral Video:  सोशल मीडिया पर 30 साल की रानी और 75 साल के रामसुगर की शादी और प्रेम संबंध आग की तरफ फैले हुए हैं। इस मामालेल से जुड़ा नया वीडियो सामने आया है। जिसमें लड़कीने बूढ़े आदमी के सामने झूमकर डांस किया है। ये घटना उत्तर प्रदेश के औरेया जिले की है।

Viral Video

Picture Credit: news18india इंस्टाग्राम

Viral Video:  उत्तर प्रदेश के औरेया जिले में 75 साल के बूढ़े आदमी से शादी करती 30 साल की लड़की का मामला  सनसनी मचाए हुए है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि, आखिर पिता के सामान बुजुर्ग आदमी से 30 साल की युवती क्यों शादी कर रही है?  कुछ लोग इसे फेक मैरिज बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि, पैसे के कारण वो  ऐसा कर रही है।  युवती का नाम रानी राजपूत है। वहीं, बुजुर्ग व्यक्ति का नाम रामसुगर है। खबरों की मानें दोनों की सगाई हो चुकी है और अब शादी की तैयारियां चल रही हैं। इन्हीं रस्मों से जुड़ा नया वीडियो सामने आया है। जिसमें युवती अपने होने वाले पति के सामने झूमकर नाच रही है। इसे देखकर हर कोई दंग है।

75 साल के बूढ़े आदमी के प्रेम में पड़ी लड़की झूमकर नाची 

बॉलीवुड सॉन्ग साजन-साजन  पर अपने होने वाले 75 साल के दूल्हे के सामने झूमकर डांस करती युवकी के वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  इंस्टाग्राम पर news18india अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ’75 साल के दूल्हे के लिए “साजन-साजन तेरी दूल्हन गाने पर किया डांस, अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।’

देखें वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, बूढ़ा आदमी लाल रंग के सोफे पर बैठा हुआ है और हरे रंग के लहंगे में सजी-धजी लड़की डांस कर रही है। इस दौरान रिश्तेदार और मेहमान साफ देखे जा सकते हैं। जिस तरह से लड़की साजन-साजन गाने पर अपने दूल्हे को देखकर डांस कर रही है वो, लोगों को चौंका रहा है।  यही कारण है कि, कुछ यूजर्स का कहना है कि, आदमी के पास बहुत ज्यादा पैसा होगा, तो वहीं कुछ लोग इसे वायरल होने का एक फंडा बता रहे हैं।  यूजर्स को बाप की उम्र के आदमी के साथ लड़की शादी और प्रेम कहानी बर्दाश्त नहीं हो रही है।

Viral Video पर यूजर्स ने उठाए सवाल 

खबरों की मानें तो वायरल वीडियो में डांस कर रही लड़की रानी राजपूत और 75 साल के रामसुगर को दो सालों से जानते हैं। दरअसल, रानी के होने वाले पति उनकी सहेली के पिता हैं। रामशुगर की बेटी राधा के साथ मिलकर वो यूट्यूब पर वीडियो बनाती हैं। इसी लिए दोनों के परिजनों के बीच काफी अच्छे संबंध हैं। यहीं से रामसुगर और रानी एक-दूसरे के करीब आए और दोनों में प्रेम हो गया। बूढ़े आदमी की बेटी ने दावा किया है कि, दोनों की सगाई हो चुकी है। बहुत जल्द दोनों शादी करेंगे। हालंकि अभी तक शादी की तारीख सामने नहीं आ सकी है। हालंकि कुछ लोग इस शादी, सगाई पर सवाल उठा रहे हैं और इसे सोशल मीडिया पर सिर्फ व्यूज बटोरने का जरिया बता रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version