Viral Video: सांसें थामकर देखिए ! बच्चे के सिर में फंसा पतीला, डॉक्टर ने निकाला ऐसा जुगाड़, देख हलक में अटक जाएगी जान!

Viral Video:  सोशल मीडिया पर बच्चे के सिर पर फंसे पतीले को निकालने के लिए मेहनत करते डॉक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो जिस जुगाड़ का इस्तेमाल कर रहा है वो हलक में सांस अटकाने के बराबर है।

Viral Video

Picture Credit: RS KHATANA X

Viral Video: मुसीबत से निकलने के लिए अकसर लोग हैरान करने वाले जुगाड़ लगाते रहते हैं। लेकिन जो तरीका इन डॉक्टर साहब ने लगाया है , उसे देखने वालों का कलेजा मुंह को आ गया है। सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो बच्चे के मुंह पर फंसे सब्जी बनाने वाले पतीले को निकालने के लिए धारदार कटर का इस्तेमाल कर रहा है। ये जुगाड़  जोखिम से भरा हुआ है।  क्योंकि जरा सी लापरवाही मासूम को दर्दनाक मौत दे सकती थी। हांलकि डॉक्टर ने जिस देसी जुगाड़ और सूझबूझ से बच्चे की जान बचाई, उसने इंटरनेट पर हर किसी को हैरान कर दिया है।

बच्चे के सिर पर फंसे पतीले को निकालने के लिए डॉक्टर ने निकाला खौफनाक जुगाड़

बच्चे के सिर में फंसे पतीले को निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल करते डॉक्टर के वायरल वीडियो को RS KHATANA नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘खाना पकाने के बर्तन में फंसा बच्चे का सिर, लेकिन डॉक्टर ने जो किया वह भी कम जोखिम भरा नहीं था, आखिर डॉक्टरों की जीत हुई और बच गई मासूम की जान।’

देखें वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटे बच्चे के सिर में स्टील का पतीला बुरी तरह फंस गया है। पतीला गर्दन तक आ चुका था, जिससे बच्चा न तो उसे निकाल पा रहा था और न ही ठीक से देख पा रहा था। घबराए माता-पिता बच्चे को तुरंत डॉक्टर के पास लेकर भागे। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने जो तरीका अपनाया, वह बेहद जोखिम भरा लेकिन जरूरी था। डॉक्टर ने पतीले को काटने के लिए एक लोहे काटने वाले धारदार इलेक्ट्रिक कटर  से बच्चे को बचाया।  जरा सी लापरवाही मासूम को भारी पड़ सकती थी।

Viral Video यूजर्स को कर रहा चकित

ये घटना कब और कहां की है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 18 अक्टूबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 63000 से ज्यादा व्यबज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है, ‘डॉक्टरों की सूझबूझ और मेहनत ने मासूम की जान बचा ली, सच में काबिल-ए-तारीफ’, दूसरा लिखता है ,’ये सिर में कैसे फंस गया’। वहीं, तमाम सारे लोग डॉक्टर की सूझबूझ से हैरान होकर तारीफ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है

 

Exit mobile version