Maharashtra Viral Video: पुलिस के सामने महिला डॉक्टर के साथ बदमाश ने की सारी हदें पार! थप्पड़कांड पर आक्रोशित लोग बोले ‘एनकाउंटर करो इसका…’

Maharashtra Viral Video: महिला डॉक्टर को थप्पड़ मारने वाले अपराधी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसने एक अलग ही बवाल शुरू कर दिया है। जानिए क्या है पूरा माजरा और लोग इस पर क्या बोल रहे हैं।

Maharashtra Viral Video

Photo Credit- Google Maharashtra Viral Video

Maharashtra Viral Video: वर्धा की एक घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया जहां एक महिला डॉक्टर के साथ कोर्ट में पेश होने जा रहा अपराधी कुछ ऐसा कर गया जिसे देखकर आपको भी हैरानी हो सकती। चौका देने वाली बात यह है कि पूरी घटना पुलिस के सामने होती है। दरअसल यह वीडियो सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्लेटफार्म से खूब शेयर किया जा रहा है और लोगों को जब पूरा मामला समझ आया तब उस पर आक्रोशित नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर पुलिस की मौजूदगी में ऐसा क्या हुआ जिस पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

डॉक्टर पर हाथ उठाने वाले अपराधी को देख हैरान रह गई पुलिस

महिला डॉक्टर को थप्पड़ मारते हुए बदमाश का वीडियो वायरल हुआ और वह भी पुलिस की मौजूदगी में, देखें किस तरह से सवाल उठ रहे हैं। महाराष्ट्र वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा गया कि कादिर अली नाम के एक शख्स ने महिला डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। डॉक्टर श्रद्धा भूमरे जो वर्धा के हेल्थ सेंटर पर अपराधी का मेडिकल जांच कर रही थी क्योंकि उसे कोर्ट में पेश होना था। वहीं चेकअप के बाद हस्ताक्षर करने के साथ ही अपराधी जोर से डॉक्टर को थप्पड़ मार देता है। ऐसे में वहां मौजूद पुलिस भी चकित रह जाते हैं।

Maharashtra Viral Video को लेकर इस तरह लोग दिखा रहे आक्रोश

वहीं महाराष्ट्र वायरल वीडियो को लेकर व्यूज की बात करें तो इसे 260000 से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं एक यूजर ने कहा अच्छी बात तो यह है कि पुलिस भी वहां मौजूद थी तो एक इंसान ने कहा डॉक्टर बेचारी पुलिस इसे जल्दी से जल्दी लॉकअप में डालो एक यूजर ने कहा यह क्या बदतमीजी है तो एक ने कहा इसको मिर्ची डालो एक यूजर ने कहा डॉक्टर को आतंकवादियों का इलाज नहीं करना चाहिए एक यूजर ने लिखा यह क्या मजाक है तो एक ने कहा अब जेल जाकर फोकट का रोटी तोड़ेगा।

डॉक्टर पर थप्पड़ चलाने के इस वीडियो को देखकर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और एनकाउंटर करने के लिए भी कह रहे हैं। यह लगातार चर्चा में बना हुआ है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है

 

 

Exit mobile version