Viral Video:कांपते हाथों से मरीज का स्ट्रेचर खींचती रही 70 साल की बूढ़ी अम्मा, तमाशाबीन बेशर्मी से बनाते रहे वीडियो

Viral Video:  सोशल मीडिया पर 70 साल की बूढ़ी अम्मा का स्ट्रेचर खींचते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।इस दौरान बेशर्मी से लोग देख रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। लेकिन कोई भी मदद नहीं कर रहा है। ये घटना गुजरात के राजकोट सिविल अस्पताल की बताई जा रही है।

Viral Video

Picture Credit: The Lallantop X

Viral Video:  इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। लेकिन गुजरात के सूरत से जो वीडियो सामने आया है वो मन को विचलित करने वाला है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें 70 साल की बूढ़ी अम्मा सहारे की उम्र में अपने परिजन का सपोर्ट सिस्टम बनी हुई है। वो कंप-कपाते हाथों से हॉस्पिटल में मरीज का स्ट्रेचर खींच रही हैं। लेकिन शर्म की बात ये है कि, वहां पर मौजूद लोग उसकी मदद करने की बजाए वीडियो बना रहे हैं। ये घटना गुजरात के राजकोट सिविल अस्पताल का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद हॉस्पिटल के प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है।

 हॉस्पिटल में  बूढ़ी महिला स्ट्रेचर खींचती दिखी

बूढ़ी महिला के द्वारा बूढ़े आदमी को स्ट्रेचर पर बैठकर खींचने के वायरल वीडियो को एक्स पर The Lallantop नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘जिस उम्र में खुद सहारे की जरूरत, उस उम्र में स्ट्रेचर खींच रहीं बुजुर्ग महिला! गुजरात के राजकोट सिविल अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें करीब 70 साल की एक बुजुर्ग महिला अपने परिजन को स्ट्रेचर पर ले जाती नजर आ रही हैं।वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने घटना को दुखद बताते हुए जांच और संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी करने की बात कही है।’

देखें वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, बूढ़ी महिला मरीज को स्ट्रेचर पर खींच रही है। ये घटना  बेहद परेशान करने वाली है।

Viral Video पर क्या हुई कार्रवाई?

बूढ़ी महिला के इस वीडियो के वायरल होने के बाद हॉस्पिटल की तरफ से एक्शन लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजकोट सिविल अस्पताल के हिसाबी अधिकारी एम.एस. रॉय की तरफ से बयान जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि, ‘संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है। भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर यानी SOP तैयार करने की बात कही गई है।’ इस घटना के बाद सवाल उठने लगे हैं कि, इस दौरान अस्पताल का स्टाफ कहां था? क्योंकि ये पूरी जिम्मेदारी हॉस्पिटल के प्रशासन है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है

 

Exit mobile version