CNG Price Hike: एक बार फिर आम जनता को महंगाई का झटका लगा है। दरअसल CNG यानी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद मीडिल क्लास परिवारों के साथ-साथ ऑटो और कैब चालकों की चिंता भी बढ़ गई है। बता दें कि इससे पहले पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी के दामों में 2 रूपये की बढ़ोतरी की थी।
वहीं एक बार फिर सीएनजी के दामों में 1 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। माना जा रहा है कि इससे ऑटो, टैक्सी चालकों को ज्यादा पैसा चुकाना पड़ेगा। इसके अलावा यात्रियों को भी सफर करने के लिए ज्यादा पैसा देना होगा। ओला, ऊबर में ज्यादातर सीएनजी गाड़ियां चलती है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में दाम और बढ़ सकते है।
ऑटो और कैब चालकों की बढ़ी परेशानी – CNG Price Hike
CNG की कीमत बढ़ने का सबसे ज्यादा असर ऑटो और टैक्सी चालकों पर पड़ रहा है। इनका रोज का खर्च सीधे तौर पर ईंधन पर निर्भर करता है। कई ड्राइवरों का कहना है कि –
- रोजाना कमाई का बड़ा हिस्सा अब गैस भरवाने में जा रहा है।
- किराया बढ़ाने पर यात्रियों की संख्या कम हो सकती है।
- बढ़ती महंगाई में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।
दिल्ली, मुंबई, नोएडा, गाजियाबाद और अन्य बड़े शहरों में हजारों चालक CNG वाहनों पर निर्भर हैं, ऐसे में यह बढ़ोतरी उनके लिए चिंता का कारण बन गई है।
मीडिल क्लास की जब पर पड़ेगा सीधा असर
बता दें कि मीडिल क्लास के लोग बड़ी संख्या में सीएनजी कारों का इस्तेमाल करते है, क्योंकि यह पेट्रोल-डीजल की तुलना में किफायती मानी जाती है। लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों के कारण अब उनका मासिक बजट भी प्रभावित होने लगा है। क्योंकि दिल्ली-एनसीआर जैसे शहरों में बड़ी संख्या में लोग ऑटो और टैक्सी का इस्तेमाल करते है जो सीएनजी से ही चलती है। सीएनजी महंगी होने के बाद कई शहरों में ऑटो और कैब यूनियन किराया बढ़ाने की मांग कर सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो आम यात्रियों की जेब पर भी असर पड़ेगा।
