---Advertisement---

Cockroach Janta Party Protest पर आया बड़ा अपडेट, दिल्ली पुलिस के इस आदेश से हलचल तेज, Abhijeet Dipke पहुंचे दिल्ली, जानें सबकुछ

Cockroach Janta Party Protest: अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंच चुके है। पार्टी की तरफ से आज दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 6, 2026 11:34 पूर्वाह्न

Cockroach Janta Party Protest
Follow Us
---Advertisement---

Cockroach Janta Party Protest: सीजेआई प्रमुख अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंच चुके है। बता दें कि पार्टी की तरफ से आज दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में जेन-जी के आने की उम्मीद है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले बनी सीजेआई पार्टी को अच्छा खासा समर्थन मिल रहा है।

पार्टी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार वह शिक्षा मंत्री  धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे है। माना जा रहा था कि दिल्ली पुलिस की तरफ से जंतर मंतर पर आंदोलन करने की मंजूरी नहीं मिलेगी। हालांकि दिल्ली पुलिस के आदेश ने हलचल मचा दी है। आईए जानते है लेटेस्ट अपडेट।

दिल्ली पुलिस के इस आदेश से हलचल तेज

मालूम हो कि पार्टी प्रवक्ताओं की तरफ से लगातार यह कहा जा रहा था कि दिल्ली पुलिस जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं देगी। लेकिन हुआ इसका बिल्कुल ही उलटा, दरअसल दिल्ली पुलिस द्वारा जारी नोटिफिकेशन में लिखा गया है कि “कृपया उपरोक्त विषय पर दिनांक 06.06.2026 के आपके अनुरोध पत्र का संदर्भ लें।

इस संबंध में, आपको सूचित किया जाता है कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर दिनांक 06.06.2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक धरना/प्रदर्शन आयोजित करने का आपका अनुरोध आज, दिनांक 06.06.2026 को इस कार्यालय में प्राप्त हो गया है।

आपके द्वारा प्रस्तुत वचनबद्धता को देखते हुए, जंतर-मंतर पर दिनांक 06.06.2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की अनुमति एस.ओ. संख्या एल एंड ओ/48/2022 में निर्धारित शर्तों और नियमों के साथ प्रदान की जाती है, जो भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिनांक 23.07.2018 के आदेश (रिट याचिका) के अनुपालन में है। (सी) संख्या 1153 वर्ष 2017 और अन्य संबंधित दीवानी अपील संख्या 862, 863 और 864 वर्ष 2018, एक बार की छूट के रूप में”।

क्या है प्रदर्शन की प्रमुख मांगे

Cockroach Janta Party का कहना है कि शिक्षा प्रणाली में सुधार और परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों पर जवाबदेही तय की जानी चाहिए। संगठन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई है। प्रदर्शन में शामिल होने वाले समर्थकों को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने की अपील की गई है।

हालांकि अब देखना होगा कि पार्टी के समर्थन में जंतर मंतर पर कितने लोग पहुंचते है। गौरतलब है कि सुरक्षा व्यवस्था में हो रही गड़बड़ियों के कारण अभिजीत दीपके शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे है।

 

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जून 6, 2026

Mamata Banerjee

जून 6, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Punjab News

जून 5, 2026

Arvind Kejriwal

जून 5, 2026

Punjab News

जून 5, 2026