---Advertisement---

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव की मतगणना हुई शुरू, जानें कौन सी पार्टी जमा रही अपनी धाक

WB Panchayat Election Results 2023: 8 जुलाई को पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग करवाई गई थी। ऐसे में अब आज यानी 11 जुलाई मंगलवार को इस चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। बता दें कि, बंगाल के ग्रामीण इलाकों की 73,887 सीटों के लिए मतदाताओं ने वोट डाले थे। ऐसे में आज दो ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 11, 2023 9:10 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

WB Panchayat Election Results 2023: 8 जुलाई को पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग करवाई गई थी। ऐसे में अब आज यानी 11 जुलाई मंगलवार को इस चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। बता दें कि, बंगाल के ग्रामीण इलाकों की 73,887 सीटों के लिए मतदाताओं ने वोट डाले थे। ऐसे में आज दो लाख से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया जाएगा। दरअसल 8 जुलाई को वोटिंग के दौरान राज्य में कई हिंसक घटनाएं हुई थी जिसको देखते हुए आयोग ने 10 जुलाई को 19 जिलों में 697 बूथों पर मतदान कराने का फैसला किया था। ऐसे में आज इन चुनावों के रिजल्ट सामने आने वालें है।

राज्यपाल सीवी आनंद बोस करेंगे इन जिलों का दौरा

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। ऐसे में आपको बता दें कि, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पंचायत चुनावों के लिए केंद्रीय बलों की उपस्थिति में निष्पक्ष काउंटिंग कराने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, सभी उम्मीदवारों और एजेंटों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसी के साथ ऐसा बताया जा रहा है कि, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पंचायत चुनाव की मतगणना के दिन जायजा लेंगे। इस दौरान हो भांगर और कैनिंग सहित दक्षिण 24 परगना जिले का दौरा करेंगे।

Also Read: Weather Update: दिल्ली समेत इन 7 राज्यों में अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया मानसून क्यों मचा रहा इतनी तबाही…

19 सीटों पर आगे चल रही TMC

इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि, राज्य में बढ़ती हिंसा के खिलाफ अनवरत लड़ाई जारी रहेगी। जो लोग हिंसा करते हैं वह जिस दिन पैदा होंगे उसी दिन उन्हें सजा दी जाएगी। सभी अधिकारी गुंडों और कानून तोड़ने वालों पर सख्ती से कार्यवाही करेंगे। ऐसे में आपको बता दें कि, बंगाल चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार टीएमसी 24 परगना में 19 सीटों पर आगे चल रही है।

Also Read: दिल्ली में बाढ़ के खतरे पर बोले CM Kejriwal- ‘ये वक्त राजनीति का नहीं, मिलकर काम करने की जरूरत’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News:

मार्च 7, 2026

Punjab News

मार्च 7, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

Delhi Uttam Nagar Case

मार्च 7, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 7, 2026