---Advertisement---

चुनावी मैदान में भोजपुरी एक्टर Pawan Singh को देख भीड़ हुई पागल, वोटिंग से पहले मिलने लगी जीत की बधाई

Pawan Singh:भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके चुनाव प्रचार का नया वीडियो आया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 24, 2024 3:53 अपराह्न

Pawan Singh
Follow Us
---Advertisement---

Pawan Singh:भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह Bhojpuri Actor Pawan Singh बिहार के काराकाट लोकसभा सीट Karakat Lok Sabha Seat से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले उन्हें भाजपा ने बंगाल के आसनसोल से लोकसभा का टिकट दिया था। लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने खुद ही बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। जिसके बाद से वो लगातार अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। वो घर-घर वोट मांगने पहुंच रहे हैं।

काराकाट लोकसभी सीट पर चुनाव प्रचार करने निकले Pawan Singh

पवन सिंह के चाहने वाले उनको देखते ही उमड़ पड़ रहे हैं। उनके चुनाव प्रचार में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। अपने चुनाव प्रचार का एक ऐसा ही वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है।

जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘आपका बेटा आपके द्वार’ वो काराकाट सीट पर चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें देखकर भीड़ बेकाबू हो गई है। इस वीडियो में उनके फैंस का दीवानापन साफ देखा जा सकता है। पवन सिंह ने भगवा कलर का गमछा डाला हुआ है। इस दौरान वो गाड़ी से उतरते हैं। उन्हें देखकर भीड़ उनकी तरफ बढ़ने लगती है। पवन सिंह को देखने के लिए जिस तरह से भीड़ उमड़ी है वो किसी भी बड़े नेता को टक्कर देने के लिए काफी है।

पवन सिंह को देख भीड़ हुई बेकाबू

इस पवन सिंह ने जैसे ही इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वैसे ही उनके चाहने वाले उन्हें जीत की अग्रिम बधाई देने लगे। पवन सिंह का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health

मार्च 30, 2026

Thyroid

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026