---Advertisement---

DA Hike: गुड न्यूज़! CM Mohan Yadav ने कर्मचारियों को दिया विशेष तोहफा, महंगाई भत्ते में हुई इतने प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा बढ़ा हुआ भत्ता

DA Hike: एमपी के सीएम मोहन यादव ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए 5 प्रतिशत डीए बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 27, 2025 3:21 अपराह्न

DA Hike
Follow Us
---Advertisement---

DA Hike: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद कर्मचारियों के अंदर खुशी की लहर दौड़ गई है। बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA Hike का ऐलान किया था, इसके बाद कई राज्यों ने भी इसे बढ़ा दिया था, वहीं अब मध्यप्रदेश सरकार ने इसे बड़ा ऐलान कर दिया है। बता दें कि इसकी जानकारी खुद मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

CM Mohan Yadav ने राज्य के कर्मचारियों के लिए बढ़ाया 5 प्रतिशत DA

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM Mohan Yadav ने कहा कि “यशस्वी प्रधानमंत्री के माध्यम से जब हम शासन की सभी जन कल्याण योजनाओं में मध्य प्रदेश को बहुत आगे ले जा रहे है। जैसे मैने बताया कि हमने यात्रा और बाकी भत्तों को बढ़ाया है। तो आज मैने सुबह समाचार पत्रों में पढ़ा था, कि हमने केंद्र के कर्मचारियों को 55 प्रतिशत दिया है,

लेकिन राज्य के बच गए है, तो मैं यहीं से ऐलान करता हूं कि मध्यप्रदेश शासन के सभी शासकीय कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान ही 55 प्रतिशतDA Hike दिये जाने की घोषणा करता हूं। महंगाई भत्ते में वृद्धि के फल स्वरुप एरियर राशि का भुगतान पांच समान किस्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक दीवाली अच्छा मनाकर किया जाएगा”।

5 आसान किस्तों में होगा एरियर का भुगतान- DA Hike

आपको बता दें कि मोहन यादव ने एरियर का भुगतान को लेकर अहम जानकार दी है। उन्होंने बताया कि “महंगाई भत्ते में वृद्धि के फल स्वरुप एरियर राशि का भुगतान पांच समान किस्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक दीवाली अच्छी मनाकर किया जाएगा”। गौरतलब है कि राज्य के कर्मचारी कई समय से महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर सीएम से गुहार कर रहे थे, जिसके बाद सीएम ने इसका ऐलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक करीब 4 लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है, इसके साथ ही अन्य भत्ते भी मिलेंगे, यानि मोहन सरकार ने कर्मचारियों की मौज कर दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026