---Advertisement---

Death Threat Mail: PM Modi और CM Yogi को मिली जान से मारने की धमकी, नोएडा कमिश्नर ने की जांच शुरू

पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी एक निजी चैनल के पास मेल के द्वारा भेजी गई। इसकी शिकायत चैनल ने तत्काल नोएडा पुलिस को दर्ज करा दी। इस घटना की हर पहलु को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 5, 2023 6:22 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Death Threat Mail: पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी एक निजी चैनल के पास मेल के द्वारा भेजी गई। इसकी शिकायत चैनल ने तत्काल नोएडा पुलिस को दर्ज करा दी। इसकी सूचना मिलने के बाद नोएडा पुलिस कमिश्नरेट तुरंत हरकत में आ गई और जांच शुरू कर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है। इस घटना की हर पहलु को ध्यान में रखकर जांच की रही है।

मिले कुछ अहम सुराग

जांच शुरू होते ही संबंधित ईमेल का आईपी एड्रेस साइबर टीम ने पता लगाया तो अहम सुराग मिल गए। जिनके मुताबिक पता चला कि मेल भेजने वाले का नाम कार्तिक सिंह बताया जा रहा है। जिसने singhkartik78107@gmail.com से यह थ्रेट मेल भेजा है। जिसकी एफआईआर नोएडा से.20 में आईपीसी की धारा 152A(1)(b), 505(1)(b), 506,507 तथा 66D आईटी एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है। एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक सें 16-ए स्थित एक निजी चैनल के मैनेजर विजय कुमार ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उनकी कंपनी के सीएफओ कुशन चक्रवर्ती को ई-मेल के द्वारा अज्ञात बदमाशों की तरफ से महत्वपूर्ण व्यक्तियों को जान से मारने की धमकी दी गई है।

इसे भी पढ़ेंःGhulam Nabi Azad ने की PM Modi की जमकर तारीफ, कांग्रेस को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026