---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway से घट जाएगी दिल्ली से मुजफ्फरनगर की दूरी, उद्योग, प्रॉपर्टी के दाम में बढ़ोतरी समेत हो सकते हैं ढेर सारे फायदे

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद दिल्ली से मुजफ्फरनगर तक की दूरी घट जाएगी। साथ ही उद्योग, प्रॉपर्टी के दाम में बढ़ोतरी समेत ढेर सारे फायदे हो सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 24, 2025 4:01 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: अगर आप भी दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के पूरा खुलने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी जानकारी है। इस एक्सप्रेसवे के पूरी तरह से शुरू होने की अब तक कई हेडलाइन आ चुकी हैं। मगर हालिया दावे में बताया गया है कि आने वाले कुछ हफ्तों में इस पर बड़ा अपडेट आ सकता है। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे बनने के बाद दिल्ली से मुजफ्फरनगर के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी। प्रस्तावित रूट के तहत दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे मुजफ्फरनगर से होकर गुजरेगा। इस 210 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे के जरिए मुजफ्फरनगर तक लगने वाले समय में काफी बचत हो सकती है।

Delhi Dehradun Expressway से घटेगी मुजफ्फरनगर की दूरी

यह बात तो साफ है कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पूरी तरह से खुलने के बाद दिल्ली से मुजफ्फरनगर के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी। इससे मुजफ्फरनगर जाने में बेहद ही कम वक्त लगेगा। इसके अलावा मुजफ्फरनगर, दिल्ली, मेरठ, हरिद्वार और सहारनपुर जैसे इलाकों के काफी करीब आ जाएगा।

Delhi Dehradun Expressway से मुजफ्फरनगर के उद्योग को हो सकता है फायदा

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के पूरी तरह से खुलने में अभी समय लग सकता है। मगर इसके शुरू होने के बाद मुजफ्फरनगर के गुड़ उद्योग को सबसे बड़ा लाभ हो सकता है। मुजफ्फरनगर में गुड़ उद्योग काफी प्रचलित है। ऐसे में मुजफ्फरनगर से अन्य शहरों तक गुड़ पहुंचाने में काफी आसानी हो सकती है। इससे गुड़ कारोबारियों को अच्छा-खासा मुनाफा होने की संभावना है।

Delhi Dehradun Expressway से एस्टेट सेक्टर में आएगी तेजी

बताया जा रहा है कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद मुजफ्फरनगर के एरिया के प्रॉपर्टी के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे मुजफ्फरनगर के लिए काफी खास साबित हो सकता है। इस एक्सप्रेसवे से मुजफ्फरनगर के रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी देखने को मिल सकती है। बेहतर कनेक्टिविटी की वजह से मुजफ्फरनगर में नए प्लॉट बनने स्टार्ट हो सकते हैं।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से मुजफ्फरनगर को होगा आर्थिक लाभ

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Delhi Dehradun Expressway दिल्ली में अक्षरधाम से शुरू होगा। ऐसे में दिल्ली के लोग इसके जरिए सीधे मुजफ्फरनगर पहुंच सकेंगे। ऐसा होने के बाद मुजफ्फरनगर में मौजूदा वक्त के मुकाबले कमर्शियल गतिविधियों में इजाफा हो सकता है। इस वजह से मुजफ्फरनगर में आर्थिक लाभ में भी वृद्धि होने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida Violence

अप्रैल 15, 2026

CBSE 10th Result 2026

अप्रैल 15, 2026

Pawan Khera

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Bijnor Viral Video

अप्रैल 15, 2026

MK Stalin

अप्रैल 15, 2026