---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जुड़ने पर सहारनपुर पहुंचना होगा आसान, घंटों का सफर मिनटों में होने के ये होंगे फायदें

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जुड़ने पर सहारनपुर पहुंचना आसान होगा। साथ ही घंटों का सफर मिनटों में होने के कई सारे फायदे होंगे।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 23, 2025 4:39 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: काफी सारे लोग नौकरी या अन्य काम के लिए रोजाना सहारनपुर से दिल्ली आते हैं। ऐसे में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे ऐसे लोगों के लिए वरदान की तरह साबित हो सकता है। अभी तक रिपोर्ट्स में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर कई तरह के अपडेट सामने आ चुके हैं। मगर हालिया अपडेट में बड़ा दावा किया गया है।

रिपोर्ट्स की मानें, तो दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली सहारनपुर के बीच की दूरी में भारी कमी आएगी। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इस खबर के बाहर आने के बाद दिल्ली -सहारनपुर के बीच सफर करने वालों के बीच में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

Delhi Dehradun Expressway से सहारनपुर पहुंचना होगा सरल

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे बागपत से होकर सहारनपुर जाएगा। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के दूसरे फेज के तहत लगभग 118 किलोमीटर के लंबे हिस्से को तैयार किया जाना है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के साथ सहारनपुर के जुड़ने के बाद सहारनपुर पहुंचना काफी आसान हो जाएगा।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर से शुरू होकर उत्तर प्रदेस के बागपत इंटरचेंज तक जाएगा। यह लगभघ 32 किलोमीटर का रास्ता काफी सुगमता के साथ पूरा किया जा सकेगा।दिल्ली से सहारनपुर का घंटों का सफर 90 मिनट में पूरा हो सकता है। मौजूदा वक्त में काफी समय बर्बाद होता है, ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से सहारनपुर को होंगे कई सारे फायदें

माना जा रहा है कि Delhi Dehradun Expressway के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद सहारनपुर को कई तरह के लाभ होंंगे। इसमें सबसे बड़ा फायदा तो समय में बचत का होगा। लगभग 90 मिनट में सफर पूरा हो जाएगा।

  • ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होने के बाद सहारनपुर के लोगों को बेहतर हेल्थ सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। सहारनपुर के लोग आसानी से दिल्ली या आसपास के एरिया में यात्रा कर सकेंगे।
  • दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद सहारनपुर के कारोबारियों को काफी फायदा हो सकता है। सहारनपुर के व्यापारी अपनी कमर्शियल गतिविधियों को बढ़ा पाएंगे।
  • दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के साथ कनेक्ट होने के बाद सहारनपुर के लोग मार्ग में पड़ने वाले खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा पाएंगे। साथ ही जंगली जानवरों को करीब से देख सकेंगे।

गौरतलब है कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे चार हिस्सों में बनाया जा रहा है। 210 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का अभी तक तकरीबन 80 फीसदी काम पूरा हुआ है। इस प्रोजेक्ट में लगभग 13000 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान लगाया जा रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026