DNP India Hindi

Delhi MCD Election: मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर AAP सतर्क, क्या फिर हो सकता है हंगामा?

Delhi MCD Election

Delhi MCD Election

Delhi MCD Election: दिल्ली नगर निगम (MCD) के महापौर और डिप्टी महापौर पद के चुनाव के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। 26 अप्रैल को दोनों पदों के लिए चुनाव होगा। एक ओर आम आदमी पार्टी (AAP) ने जहां अपने मौजूदा मेयर और डिप्टी मेयर पर भरोसा जताया है तो वहीं बीजेपी ने इस बार दोनों पदों पर महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने मेयर के लिए शिखा राय तो डिप्टी मेयर के लिए सोनी पांडेय को अपना प्रत्याशी बनाया है।

चुनाव हुआ दिलचस्प

भाजपा के चुनाव में आने के बाद से मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव (Delhi MCD Election) दिलचस्प हो गया है। गौर हो कि इसी साल फरवरी महीने में चुनाव हुआ था। नए वित्तीय वर्ष शुरू होने के बाद अब एक बार फिर से चुनाव होने जा रहा है। इससे पहले फरवरी महीने में हुए चुनाव में शैली ओबेरॉय और मोहम्मद इकबाल चुने गए थे। डीएमसी एक्ट के मुताबिक अगले महापौर के चुनाव होने तक मौजूदा मेयर और डिप्टी मेयर ही कार्यभार संभालते हैं।

ये भी पढ़ें: Amritpal Singh: पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को NSA के तहत किया गिरफ्तार, आईजी ने किया बड़ा खुलासा

आम आदमी पार्टी पहले से ज्यादा सक्रिय

वहीं, चुनाव तारीख नजदीक आते ही आम आदमी पार्टी पहले से ज्यादा सक्रिय हो गई है। आप आशंका जता रही है कि इस बार भी भाजपा मेयर चुनाव में ‘खेला’ कर सकती है। इसको लेकर आप लगातार अपने लोगों से इनपुट ले रही है। गौर हो कि दिल्ली नगर निगम में कुल 250 सीटें हैं। इसमें से आम आदमी पार्टी के पास 134 सीटें और भाजपा के पास 104 सीटें हैं। लेकिन दो निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है, जिसके बाद भाजपा के पास 106 सीटें हैं।

कमजोर नजर आ रही भाजपा

दिल्ली नगर निगम के सदन में भाजपा फरवरी महीने में हुई चुनाव के मुताबिक इस बार कमजोर नजर आ रही है। भाजपा पहले जिन 10 एल्डरमैन को मतदान करवाने की कोशिश कर रही थीष इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद अब वे मतदान नहीं कर सकेंगे। इसके बाद अगर संख्याबल को देखें तो आप के पास सदन में स्पष्ट बहुमत है। कुल मिलाकर नंबर गेम आम आदी पार्टी के पक्ष में हैं।

Exit mobile version