Delhi Tantrik Murders: दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में बीते दिनों एक कार के अंदर तीन लोगों की डेडबॉडी मिली थी। ऐसे में अब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस ने खुद को तांत्रिक बताने वाले बाबा कमरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की छानबीन करने के बाद पता चला है कि तांत्रिक बाबा सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी कम से कम 5 हत्याओं में शामिल हो सकता है। पुलिस ने बताया है कि 72 वर्षीय आरोपी का संबंध यूपी के फिरोजाबाद से है।
Delhi Tantrik Murders: पुलिस ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे
पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर मामले में बाहरी दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा, ‘हमें रविवार को एक कॉल आया, जिसमें कहा गया कि एक कार में तीन बेहोश लोग हैं। चेक किया तो वे मरे हुए थे। फिर हमने पूरी जांच शुरू की, और टेक्निकल एनालिसिस और जो भी दूसरी पूछताछ की, उससे एक बाबा का नाम सामने आया और जब उससे पूछताछ की गई, और बाकी सभी सबूत, जो भी चीजें थीं, उन्हें जोड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने यह भी मान लिया कि इस ‘बाबा’ ने पैसे के लालच में उन्हें कोई जहरीली चीज देकर मार डाला, शुरू में, यह ‘बाबा’ लोग महिला के पति को ठीक करने के नाम पर वहां गए थे, उसने जादू किया और बहुत पैसा कमाया।’
उन्होंने कहा, ‘उसने उन्हें फंसाने की कोशिश की और आगे उन्हें भरोसे में लिया कि अगर वे उसे 2 लाख रुपये देंगे, तो उसे करोड़ों रुपये मिलेंगे। तो ये लोग रविवार को 2 लाख रुपये लेकर आए थे, और फिर यह सब हुआ। बाबा का नाम कमरुद्दीन उर्फ ’बाबा’ है और उसके खिलाफ पहले भी क्रिमिनल केस दर्ज हैं।’
#WATCH | Delhi: On three bodies found inside a car on Peeragarhi flyover, Sachin Sharma, DCP Outer District, says, “We received a call on Sunday, in which it was said that three unconscious people were in a car. When checked, they were dead. Then we started a thorough… pic.twitter.com/CFpJSOoVPu
— ANI (@ANI) February 11, 2026
क्या है दिल्ली पीरागढ़ी मामला? बाबा ने आत्महत्या के लिए उकसाया!
उधर, पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के पीरागढ़ी में रविवार को फ्लाईओवर की सर्विस लेन में एक सफेद रंग की कार खड़ी थी। कार के अंदर 2 आदमियों की लाशें मिली, ड्राइवर सीट पर एक 76 साल का आदमी और पैसेंजर सीट पर एक 47 साल के आदमी की डैडबॉडी मिली। साथ ही गाड़ी की पीछे वाली सीट पर 40 साल की एक महिला की लाश पड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि खुद को तांत्रिक बताने वाले बाबा कमरुद्दीन भी उनके साथ था। बाबा ने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया। फिलहाल, मामले की छानबीन जारी है।
