---Advertisement---

Delhi Tantrik Murders: लालच में आकर बाबा ने की हत्या! दिल्ली के अलावा इन राज्यों से भी सामने आया कनेक्शन; पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Delhi Tantrik Murders: दिल्ली के पीरागढ़ी में तीन लोगों की हत्या मामले में पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं। आरोपी बाबा का संबंध सिर्फ दिल्ली के मर्डर से नहीं, बल्कि यूपी और राजस्थान से भी है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 12, 2026 11:57 पूर्वाह्न

Delhi Tantrik Murders
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Tantrik Murders: दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में बीते दिनों एक कार के अंदर तीन लोगों की डेडबॉडी मिली थी। ऐसे में अब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस ने खुद को तांत्रिक बताने वाले बाबा कमरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की छानबीन करने के बाद पता चला है कि तांत्रिक बाबा सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी कम से कम 5 हत्याओं में शामिल हो सकता है। पुलिस ने बताया है कि 72 वर्षीय आरोपी का संबंध यूपी के फिरोजाबाद से है।

Delhi Tantrik Murders: पुलिस ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर मामले में बाहरी दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा, ‘हमें रविवार को एक कॉल आया, जिसमें कहा गया कि एक कार में तीन बेहोश लोग हैं। चेक किया तो वे मरे हुए थे। फिर हमने पूरी जांच शुरू की, और टेक्निकल एनालिसिस और जो भी दूसरी पूछताछ की, उससे एक बाबा का नाम सामने आया और जब उससे पूछताछ की गई, और बाकी सभी सबूत, जो भी चीजें थीं, उन्हें जोड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने यह भी मान लिया कि इस ‘बाबा’ ने पैसे के लालच में उन्हें कोई जहरीली चीज देकर मार डाला, शुरू में, यह ‘बाबा’ लोग महिला के पति को ठीक करने के नाम पर वहां गए थे, उसने जादू किया और बहुत पैसा कमाया।’

उन्होंने कहा, ‘उसने उन्हें फंसाने की कोशिश की और आगे उन्हें भरोसे में लिया कि अगर वे उसे 2 लाख रुपये देंगे, तो उसे करोड़ों रुपये मिलेंगे। तो ये लोग रविवार को 2 लाख रुपये लेकर आए थे, और फिर यह सब हुआ। बाबा का नाम कमरुद्दीन उर्फ ​​’बाबा’ है और उसके खिलाफ पहले भी क्रिमिनल केस दर्ज हैं।’

क्या है दिल्ली पीरागढ़ी मामला? बाबा ने आत्महत्या के लिए उकसाया!

उधर, पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के पीरागढ़ी में रविवार को फ्लाईओवर की सर्विस लेन में एक सफेद रंग की कार खड़ी थी। कार के अंदर 2 आदमियों की लाशें मिली, ड्राइवर सीट पर एक 76 साल का आदमी और पैसेंजर सीट पर एक 47 साल के आदमी की डैडबॉडी मिली। साथ ही गाड़ी की पीछे वाली सीट पर 40 साल की एक महिला की लाश पड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि खुद को तांत्रिक बताने वाले बाबा कमरुद्दीन भी उनके साथ था। बाबा ने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया। फिलहाल, मामले की छानबीन जारी है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

PM Modi

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 11 August 2026

अगस्त 10, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 10, 2026

NALSAR

अगस्त 10, 2026

कल का मौसम 10 August 2026

अगस्त 9, 2026