---Advertisement---

कल का मौसम 25 September 2026: दिल्ली में इस तारीख को मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, तो इन जगहों पर आसमानी आफत से तांडव, चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 25 September 2026: बंगाल की खाड़ी में उठ रहे दवाब कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 24, 2026 6:13 अपराह्न

कल का मौसम 25 September 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 25 September 2026: देशभर में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी में उठ रहे दवाब के कारण पूर्वीी और दक्षिणी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर के मौसम को लेकर भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। आईएमडी ने दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है।

इस दौरान जानमाल के नुकसान होने की भी संभावना है। वहीं पहाड़ों पर अभी से बर्फबारी शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है क इस बार ठंड की शुरूआत जल्द हो सकती है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 25 September 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बारिश, तेज तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। नई दिल्ली-सफदरजंग केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस दिन अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उपलब्ध पूर्वानुमान में दिल्ली के लिए इस तारीख को कोई मौसम चेतावनी दर्ज नहीं है।

विभाग ने बिजली और तेज़ हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफ़ान और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने सफदरजंग, पूसा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, पीतमपुरा, नरेला, पालम समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

इन जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट

विभाग के मुताबिक उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बने गहन अवदाब के असर से, 25 सितंबर को दक्षिणी ओडिशा के अंदरूनी इलाकों और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज

बिहार के कारण कई जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। विभाग के मुताबिक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी की संभावना जताई गई है।

पटना, छपरा, आरा, बक्सर, सासराम, भागलपुर समेत कई जगहों पर कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है। पटना के लिए जारी शहर-स्तरीय पूर्वानुमान में बारिश या गरज के साथ बौछारें और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Rain Alert 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 6, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 6, 2026