The Paradise Box Office Collection Day 2: साउथ सुपर स्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ लंबे इंतजार के बाद 24 सितबंर 2026 को रिलीज की गई थी। इस फिल्म का इतना ज्यादा क्रेज था कि, ऑपनिंग डे पर इसने 76.90 करोड़ की कमाई करके 2026 की कई सुपरहिट साउथ और बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ दिया। जिसके बाद मेकर्स और फैंस को पूरी उम्मीद थी कि, ये अपना पूरा बजट वीकेंड पर निकाल लेगी। लेकिन हुआ इसका उल्टा, नानी की फिल्म की कमाई में 57 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ गई। जिसके बाद सवाल उठने लगे क्या बॉलीवुड एक्टर राघव जुलाल के खूंखार रोल पर नानी के फैंस की नराजगी भारी पड़ गई, जिसके कारण इसका कलेक्शन इतनी बुरी तरह से गिर गया।
The Paradise Box Office Collection Day 2 कितना हुआ?
‘द पैराडाइज’ मूवी ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 14.90 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 7049 शोज से हुई है। ऑपनमिंग डे पर ये कलेक्शन 76.90 करोड़ रुपए था। वहीं, इसकी स्क्रीन भी 9732 थीं। लेकिन दूसरे दिन कलेक्शन में 57 फीसदी की गिरावट आ गई और शोज भी घट गए। जिसके कारण फिल्म उतना नहीं कमा सकी, जितनी की उम्मीद की जा रही थी। साउथ किंग नानी और राघव जुयाल की ‘द पैराडाइज’ ने भारत में टोटल कलेक्शन 72.50 करोड़ रुपए कर लिया है। इसके साथ ही विदेशों में ओवरसीज कलेक्शन 25 करोड़ रुपए है। इसका टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 97.50 करोड़ रुपए है। इसका बजट 200 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा हैं । इस फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने बनाया है। रिलीज के पहले दिन मिली ऑपनिंग से मेकर्स और फैंस को लग रहा था कि, मूवी कोई बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सकी और इसकी कमाई गिर गई । बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
नानी और राघव जुयाल की फिल्म ‘द पैराडाइज’ का कलेक्शन क्यों गिरा?
तेलुगू फिल्म के सुपरस्टार नानी की मूवी ‘द पैराडाइज’ का कलेक्शन दूसरे दिन 57 फीसदी गिरने के कई संभावित कारण बताए जा रहे हैं। जब ये फिल्म रिलीज हुई तो सोशल मीडिया पर इसके रिव्यू काफी नेगेटिव आए, जिसके कारण इसका कलेक्शन गिर गया। दूसरा कारण फिल्म को हिन्दी और तमिल मार्केट में बहुत ही कम शो मिलना है। इसके साथ ही बहुत ही कम प्रमोशन करना है। जिसके कारण ये फिल्म सिर्फ तेलुगू मार्केट में ही कमाई कर रही है। पैन इंडिया के लेवल की मार्केटिंग ना करने मेकर्स लिए भारी पड़ गया। काफी लोगों को इसका फर्स्ट हाफ अच्छा लगा है लेकिन इसके बाद स्क्रीन प्ले काफी कम हो गया। जिसके कारण फिल्म को देखने के लोग बच रहे हैं।







