DNP India Hindi

Anurag Dhanda: ‘मज़दूर को गिरफ़्तार कर लिया..’ जनकपुरी के खुले गड्ढे में हुई कमल ध्यानी की मौत पर आप नेता का फूटा गुस्सा; जानें पूरी डिटेल

Anurag Dhanda

फाइल फोटो

Anurag Dhanda: दिल्ली के जनकपुरी में हुई एक घटना ने सबको चौंका दिया है, दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार घटना शुक्रवार तड़के करीब 12:15 बजे की बताई जा रही है. कमल ध्यानी रोहिणी स्थित कॉल सेंटर से अपनी शिफ्ट खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी जनकपुरी के आंध्र स्कूल के पास सड़क पर खुदा गड्ढा उनके लिए मौत का कारण बन गया। जानकारी के मुताबिक मृतक की बाइक उस जल बोर्ड के 4.5 मीटर गहरे गड्ढे में जा गिरी। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने उप-ठेकेदार राजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। इसी बीच आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने इस मामले में अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

कमल ध्यानी की मौत पर अनुराग ढांडा का फूटा गुस्सा

आप नेता अनुराग ढांडा ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “मज़दूर को गिरफ़्तार कर लिया क्योंकि मुख्य ठेकेदार या जल बोर्ड के संबंधित अधिकारी को गिरफ़्तार करने की दिल्ली पुलिस की हैसियत नहीं।

उन पुलिस वालों का भी कुछ कर लो निकम्मों जिनके पास परिवार चक्कर काटता रहा और उन्होंने परिवार की शिकायत दर्ज करना तो दूर, मृतक कमल की मोबाइल लोकेशन तक परिवार को नहीं दी”।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल जनकपुरी के आंध्र स्कूल के पास सड़क पर खुदा गड्ढा उनके लिए मौत का कारण बन गया। नहीं इसे लेकर जांच शुरू हो चुकी है। कई घंटों के बाद एक महिला राहगीर ने इमरजेंसी नंबर पर कॉल किया और पुलिस और प्रशासन को घटना को जानकारी दी। जांच एजेंसियों के अनुसार यह मामला केवल हादसा नहीं बल्कि गंभीर लापरवाही का उदाहरण है। इस मामले में एक की गिरफ्तारी की जा चुकी है। वहीं दूसरी तरफ अन्य जिम्मेदार लोगों की तलाश लगातार जारी है।

 

 

Exit mobile version