DNP India Hindi

CM Yogi Adityanath: ‘बीमारूपन से उबरकर भारत की..’ बजट से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; दी अहम जानकारी

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार 11 फरवरी 2026 को  राज्य का बजट पेश करेगी। इसे लेकर सर्वदलीय बैठक की गई। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि कैसे यूपी बीमारूपन से उबारकर भारत की अर्थव्यवस्था के एक ‘ब्रेक-थ्रू’ के रूप में स्थापित किया है। गौरतलब है कि सीएम योगी की अगुवाई में हर क्षेत्र में जबरदस्त विकास देखने को मिल रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक राज्यवासियों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है। इसके अलावा भारत की अर्थव्यवस्था में भी उत्तर प्रदेश का बड़ा योगदान है।

बजट से पहले क्या बोले CM Yogi Adityanath?

मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 11 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत होगा और फिर इस पर चर्चा होगी। आज उत्तर प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण भी सदन में प्रस्तुत होगा। वास्तव में विधान मंडल लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण आधार स्तंभ है। यह संवाद से चलता है, कार्यवाही को बाधित करके नहीं। हम लोगों ने बार-बार कहा है कि सरकार संवाद से समस्या के समाधान पर विश्वास करती है।

सरकार हर मुद्दे पर चर्चा-परिचर्चा करने को तैयार है। सरकार संवाद के माध्यम से समस्याओं के समाधान में विश्वास करती है। सरकार हर मुद्दे पर चर्चा-परिचर्चा और प्रत्येक माननीय सदस्य के बहुमूल्य सुझावों को स्वीकार करने के लिए तैयार है। उन पर विचार कर राज्य के हित में जो भी आवश्यक होगा, उसी अनुरूप कदम उठाए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश का शुरू हुआ बजट सत्र

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सामान्य बजट 11 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके पश्चात उस पर चर्चा की जाएगी। अंत में अनुदान मांगों को पारित किए जाने के साथ यह बजट सत्र, जो आज 9 फरवरी से प्रारंभ होकर 20 फरवरी तक चलेगा। इसी कार्यक्रम के अनुरूप बजट सत्र की कार्यवाही निर्धारित की गई है। हम लोगों ने उत्तर प्रदेश को उसके बीमारूपन से उबारकर भारत की अर्थव्यवस्था के एक ‘ब्रेक-थ्रू’ के रूप में स्थापित किया है।

इस परिवर्तन के सभी कारकों तथा उत्तर प्रदेश की आर्थिक उन्नयन की इस यात्रा को जानने का अधिकार सभी माननीय जनप्रतिनिधियों और प्रदेश की जनता-जनार्दन को होना चाहिए। माननीय राज्यपाल जी का अभिभाषण सरकार की उपलब्धियों और भावी कार्ययोजना का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जिसे राज्यपाल जी के माध्यम से सदन के पटल पर रखते हुए पूरे प्रदेश की जनता-जनार्दन को समर्पित किया जाता है।

 

 

Exit mobile version