---Advertisement---

Sarvam AI: एआई सेक्टर में भारत को मिला शक्तिशाली हथियार, क्या अब ChatGPT और Google Gemini का वर्चस्व होगा खत्म? जानें खूबियां

Sarvam AI: टेक मार्केट में भारत के देसी एआई मॉडल सर्वम एआई की काफी चर्चा है। ऐसे में क्या सर्वम एआई चैटजीपीटी और गूगल जेमिनी के नए मॉडलों को चुनौती दे सकता है? जानिए सर्वम एआई की जानकारी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 9, 2026 12:01 अपराह्न

Sarvam AI
Follow Us
---Advertisement---

Sarvam AI: भारत भी एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सेगमेंट में अपनी रफ्तार बढ़ा रहा है। बेंगलुरू बेस्ड एआई स्टार्टअप सर्वम एआई ने हाल ही में अपना वॉयस आधारित एआई टूल सर्वम विजन को पेश किया है। ऐसे में भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में सर्वम एआई की खोजबीन और चर्चा शुरू हो गई। अभी तक सिर्फ चैटजीपीटी और गूगल जेमिनी एआई टूल्स की ही बात होती थी, मगर अब इंडिया के देसी एआई टूल सर्वम एआई की भी टेक गलियारों में जोरो-शोरों से चर्चा शुरू हो गई है। अगर आप नहीं जानते हैं कि आखिर सर्वम एआई क्या बला है? साथ ही जानते हैं कि यह कैसे अन्य एआई टूल्स को टक्कर दे सकता है।

क्या है भारत का देसी एआई मॉडल Sarvam AI?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्वम एआई को साल 2023 में स्थापित किया गया था। सर्वम एआई का मुख्यालय बेंगलुरू में स्थित है। यह कंपनी जेनरेटिव एआई और 10 से अधिक भारतीय भाषाओं में यूजर्स को टेक सॉल्यूशन प्रदान करता है। डॉ. विवेक राघवन और डॉ. प्रत्युष कुमार ने मिलकर सर्वम एआई को शुरू किया था। कंपनी के संस्थापकों ने सर्वम एआई को एआई सेक्टर में मौजूदा कमियों को समझते हुए इसे तैयार किया है। वर्तमान दौर में कई एलएलएम मॉडल्स में बड़ी खामियां हैं, इनमें भाषा और कोड समेत कई परेशानियां देखने को मिलती हैं।

सर्वम एआई की खूबियां

ऐसे में सर्वम एआई को भारतीय भाषाओं के साथ विकसित किया गया है। इसमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, पंजाबी, ओडिया, गुजराती, मराठी, कन्नड़ और बंगाली समेत कई अन्य लैंग्वेंज शामिल हैं। भारत के नए देसी एआई मॉडल का फोकस वॉइस-फर्स्ट इंटरफेस, मोबाइल/एज डिप्लॉयमेंट लो-लेटेंसी मॉडल और भारतीय डेटा लोकलाइजेशन कानूनों का पालन करने पर है। कुछ इनोवेशन में स्थानीय बोलचाल की भाषा को जोड़ा गया है। साथ ही रियल टाइम ट्रांसलेशन को शामिल किया गया है।

  • सर्वम एआई की सबसे बड़ी खासियत है कि यह वॉयस-बेस्ड, कई भाषाओं में काम करने वाला एआई मॉडल है, ताकि इंसान आसानी से इससे बातचीत कर सके।
  • एंटरप्राइज को सर्विस देने के लिए कॉम्पैक्ट और कस्टमाइजेबल मॉडल।
  • इस्तेमाल में प्रैक्टिकल होने के लिए एक्शन आधारित ओरिएंटेड एआई एजेंट।
  • डेटा प्राइवेसी और एथिकल डेवलपमेंट को बनाए रखने के लिए सॉवरेन एआई ढाचे का इस्तेमाल ओपन-सोर्स के लिए किया जाता है।

चैटजीपीटी और गूगल जेमिनी के नए वर्जन

उधर, ओपनएआई ने चैटजीपीटी का 5.2 वर्जन लॉन्च कर दिया है। टेक कंपनी ने दावा किया है कि नया मॉडल कोडिंग और कठिन सवालों के जवाब बेहतर ढंग से दे सकता है। अगर आपके चैटजीपीटी के किसी भी वर्जन का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो आप नए वर्जन का यूज नहीं कर सकते हैं।

वहीं, गूगल ने हाल ही में जेमिनी का नया वर्जन 3 एआई मॉडल को लॉन्च किया था। कंपनी ने दावा किया है कि यह नया मॉडल पहले से ज्यादा जानकारी के साथ यूजर्स की मदद कर सकता है। इसके अलावा, जेनिनी स्टूडियों समेत अन्य प्रोडक्ट्स में भी काफी बढ़िया साबित हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026