---Advertisement---

AI in Stock Market: आंख बंद करके नहीं, दिमाग खोलकर करें एआई का इस्तेमाल; सालभर में बन सकते हैं अमीर

AI in Stock Market: अगर आप शेयर बाजार से अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो आपको एआई का सही तरीके से यूज करना होगा। ऐसा करके आप कम टाइम में ही धनवान बन सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 8, 2026 2:15 अपराह्न

AI in Stock Market
Follow Us
---Advertisement---

AI in Stock Market: एआई यानी नकली दिमाग, जो कि इंसानों की अलग-अलग तरह से मदद करता है। आजकल एआई का ट्रेंड चल रहा है और हर कोई सिर्फ एआई की बात कर रहा है। एआई ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया कि इसकी वजह से इंसानों की नौकरियां खतरे में आ गई हैं। मगर इसका दूसरा पक्ष भी है, जहां पर लोग एआई की सहायता से कई सेक्टरों में लाभ उठा सकते हैं, जिसमें शेयर बाजार भी शामिल है। जी हां, आपने सही पढ़ा, एआई की मदद से स्टॉक मार्केट से अच्छा मुनाफा लिया जा सकता है।

AI in Stock Market से हो सकता है लाभ ही लाभ

शेयर बाजार में एआई की मदद से कोई भी करोड़पति बन सकता है। हालांकि, आपको बस आंखें खोलकर एआई की सही तरीके से मदद लेनी है।

  • स्टॉक मार्केट में निवेश करने के लिए ग्राहकों को अक्सर शेयर के चुनाव में परेशानी आती है। ऐसे में एआई टूल्स और चैटबॉट की सहायता ली जा सकती है। एआई पिछले 10-15 सालों का फाइनेंशियल डेटा का एनालिसिस करता है और फिर कुछ पैटर्न को पकड़ता है। साथ ही सेक्टर्स के बीच तुलना करता है।
  • एआई की मदद से शेयर बाजार की कई तकनीकी एनालिसिस को भी समझ सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों को सपोर्ट-रेसिस्टेंस, आरएसआई, एमएसीडी सिग्नल, ट्रेंड रिवर्सल अलर्ट की सटीक जानकारी मिल सकती है।
  • इसके अलावा, एआई की सहायता से सोशल मीडिया की खबरों का एनालिसिस करना आसान हो जाता है। जैसे- एक्स यानी ट्विटर और अलग-अलग रिपोर्ट्स में किसी शेयर को लेकर क्या चल रहा है।
  • शेयर बाजार में निवेश करने से पहले पोर्टफोलियो मैनेजमेंट रिस्क को कम किया जा सकता है। एआई बता सकता है कि इस सेक्टर में अधिक एक्सपोजर है, ये स्टॉक रिस्क बढ़ा रहा है। इससे निवेशकों का पैसा डूबने की संभावना कम हो जाती है।

अगर आपने सही तरीके से एआई से स्टॉक मार्केट के बारे में एजुकेशन ले ली, तो भविष्य में आपको काफी फायदा हो सकता है।

शेयर बाजार में एआई का सही तरीके से करें इस्तेमाल

भारत में अधिकतर लोग अपने काम में काफी व्यस्त रहते हैं। इस वजह से शेयर बाजार में निवेश नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि पूरे दिन में बस आपको 30 मिनट निकालने हैं। एआई के जरिए 10 मिनट मार्केट की सभी खबरों की समरी जानिए, 10 मिनट पोर्टफोलियो चेक करें और 10 मिनट शेयर बाजार में सीखनें में लगाएं। इसके लिए आप कई मुफ्त एआई टूल्स की भी मदद ले सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप एआई को गलत प्रॉम्प्ट देंगे, तो आपको गलत जानकारी मिलेगी। इसलिए एआई टूल को सही प्रॉम्प्ट दें, ताकि वह आपको सटीक जानकारी दे।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026