---Advertisement---

Oppo K14x 5G: तहलका मचाएंगे ये पावरफुल AI फीचर्स, लॉन्च से पहले ही जान लीजिए तूफानी खूबियां; लीक हुआ संभावित प्राइस

Oppo K14x 5G: ओप्पो के14एक्स 5जी को अगले कुछ दिनों में इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। इसमें बड़ी बैटरी के साथ दमदार कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 8, 2026 4:44 अपराह्न

Oppo K14x 5G
Follow Us
---Advertisement---

Oppo K14x 5G: ओप्पो स्मार्टफोन कंपनी की ‘K’ सीरीज काफी पॉपुलर है। ऐसे में कंपनी ने आधिकारिक कर दिया है कि जल्द ही मार्केट में ओप्पो के14एक्स 5जी मोबाइल को लॉन्च किया जाएगा। इसमें डिजाइन, कैमरा और बैटरी ही नहीं, बल्कि एआई खूबियां भी काफी ताकतवर रहने की संभावना जताई गई है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेक कंपनी इसमें एक से बढ़कर एक एआई स्पेक्स को शामिल करने की योजना बना रही है, जिससे यूजर्स को यह फोन काफी पसंद आ सकता है।

Oppo K14x 5G में मिल सकते हैं कमाल के एआई फीचर्स

अपकमिंग फोन ओप्पो के14एक्स 5जी में ड्यूरेबिलिटी पर खास ध्यान दिया गया है। ऐसे में यूजर्स को काफी राहत मिलेगी। साथ ही इसमें ढेर सारे एआई फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें एआई इरेजर, एआई रिफ्लेक्शन रिमूवर, एआई बेस्ट शॉट, एआई अनब्लर, एआई लिंक बूस्ट, एआई गेमिंग एनहांस्ड, एआई अंडर हूड समेत कई अन्य खूबियां मिलने की आशंका जताई गई है। वहीं, कंपनी ने बताया है कि इसमें 6500mAh की बैटरी के साथ 45W का वायर्ड चार्जर दिया जाएगा। इसमें 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ 48 महीनों तक फ्ल्यूएंसी प्रोटेक्शन दिया गया है।

ओप्पो के14एक्स 5जी को खास बनाएंगी ये खूबियां

कुछ हालिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ओप्पो के14एक्स 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट को शामिल करने की योजना है। ऐसे में फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस काफी बढ़िया रहने की उम्मीद जताई गई है। अगर आप एक गेमर हैं, तो इसकी स्पीड और परफॉर्मेंस से परेशानी हो सकती है। कंपनी इस फोन को एंट्री लेवल सेगमेंट में उतार सकती है। इसमें 6.75 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ 1125 निट्स की ब्राइटनेस आ सकती है।

फोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप आने की संभावना है। इसमें 50एमपी का प्राइमरी कैमरा ओआईएस सपोर्ट के साथ आ सकता है। साथ ही 8एमपी का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है। इसमें एआई पावर्ड फीचर्स आ सकते हैं। साथ ही आगे की तरफ, 32एमपी का सेल्फी शूटर मिलने की आशंका है।

लॉन्च और अनुमानित प्राइस डिटेल

टेक कंपनी ने बताया है कि ओप्पो के14एक्स 5जी फोन को 10 फरवरी को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को 15000 रुपये के सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री कंपनी के आधिकारिक स्टोर औरऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर होगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026