---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार का गैंगस्टरों के खिलाफ जारी है सख्त एक्शन, पुलिस ने तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़; जानें पूरी खबर

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य में ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ा एक्शन ले रही है। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने तस्करी मॉड्यूल के खुलासे की जानकारी साझा की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 9, 2026 2:02 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की जनता की भलाई के लिए भगवंत मान सरकार लगातार प्रयासरत है। आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार सूबे में गैंगस्टर्स और नशे की समस्या के खिलाफ कठोर रवैया अपना रही है। ऐसे में आप सरकार ने पंजाब पुलिस को संगठित अपराध और ड्रग नेटवर्क को समाप्त करने का निर्देश दे रखा है। ऐसे में पंजाब पुलिस पूरी ताकत के साथ तस्करों और गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इस संबंध में ताजा जानकारी साझा की है।

CM Bhagwant Mann के निर्देश पर जारी है पंजाब पुलिस का कड़ा एक्शन

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने बताया, गैंगस्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के तहत एक इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक सीमा पार हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, और छह अत्याधुनिक पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस, 115 ग्राम हेरोइन, और 11.90 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

डीजीपी ने आगे कहा, शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी सीमा पार तस्करी नेटवर्क से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और अवैध हथियारों और ड्रग्स की तस्करी में शामिल हैं। आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत पीएस कैंटोनमेंट, अमृतसर में एक एफआईआर दर्ज की गई है। आगे और पीछे के लिंक की जांच की जा रही है। पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने, नार्को-टेरर नेटवर्क को तोड़ने और नशा मुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। ऐसे में सीएम भगवंत मान के निर्देशों के तहत पुलिस पूरी ईमानदारी के साथ अपना काम कर रही है।

भगवंत मान सरकार गैंगस्टर नेटवर्क की तोड़ रही कमर

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में रेड और गिरफ्तारियों के साथ ‘गैंगस्टरों के खिलाफ अपनी जंग’ तेज कर दी है, जिससे गैंगस्टर नेटवर्क को कड़ा संदेश गया है। उधर, पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के 344वें दिन राज्य के कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में छापेमारी कर 81 ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया और उनके पास से 3.08 किलो हेरोइन, 524 ग्राम अफीम, 2.8 किलो पोस्त, 580 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2.02 लाख रुपये ड्रग्स का पैसा बरामद किया। अब तक 344 दिनों में 48167 ड्रग एडिक्ट्स को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 10 लोगों को नशा मुक्ति और इलाज के लिए भेजा गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026