AIIMS के बाहर OPD के लिए लगी लंबी लाइन देख तिलमिलाए Anurag Dhanda, मेडिकल सुविधाओं को लेकर किया तीखा सवाल

Anurag Dhanda: एम्स के ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइन को लेकर आप नेता ने प्रतिक्रिया देते हुए किस तरह से सवाल उठाया है। इस दौरान उन्होंने क्या कहा। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Anurag Dhanda

Photo Credit- Google Anurag Dhanda

Anurag Dhanda: भारत के सबसे ज्यादा बड़े अस्पताल की बात करें तो निश्चित तौर पर दिल्ली में एम्स का नाम टॉप पर है जहां मरीजों की हर दिन लाइन लगती है। इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो को जारी करते हुए शख्स ने ओपीडी के बाहर लगी हुई लाइन की झलक दिखाई है जिसे देखने के बाद आप नेता अनुराग ढांडा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने देश में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा किया है। आइए जानते हैं आखिर वीडियो को जारी करते हुए क्या कहा गया जिस पर आप नेता चुप नहीं रह सके और उन्होंने निशान साधा है।

AIIMS अस्पताल के बाहर OPD की हालत देख बिफरे अनुराग ढांडा

अनुराग ढांडा की प्रतिक्रिया से हटकर इस वीडियो के साथ कैप्शन में बताया गया कि “AIIMS अस्पताल के बाहर OPD के लिए लोग रात से ही लाइन में लगने को मजबूर हैं।
जब देश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक में मरीजों को रात से लाइन लगानी पड़े, तो सवाल उठता है—इतनी भीड़ में मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज कैसे मिलेगा?” जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि 4 लाइन लगी हुई है और वहां लोग अस्त व्यस्त व्यवस्था में बैठे और खड़े नजर आ रहे हैं।

Anurag Dhanda ने देश के मेडिकल सुविधाओं पर किया कटाक्ष

एम्स में इलाज के लिए इंतजार में खड़े ये मरीज रात में भी यहां डटकर खड़े हुए नजर आ रहे हैं क्योंकि अपनी बारी का यह इंतजार कर रहे हैं ताकि उन्हें सही इलाज मिल सके। वहीं अनुराग ढांडा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “देश में मेडिकल सुविधाओं के क्या हालत हैं इसका अंदाज लगाइए।” वीडियो में शख्स यह सवाल उठाते हुए नजर आ रहा है कि बारिश में भी लोगों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। मजबूरी में उन्हें बेतहाशा ओपीडी के बाहर घंटे लाइन में लगने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं इस पर अनुराग ढांडा ने व्यंग्य करते हुए सवाल उठाया है।

 

 

 

Exit mobile version