---Advertisement---

‘दिल्ली की गद्दी पर…’ ईडी की रेड पर आप नेता Anurag Dhanda का फूटा गुस्सा, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: चंडीगढ़ सेक्टर-39 की सरकारी कोठी नंबर 926 पर ED की कार्रवाई को लेकर आप नेता ने कड़ी आपत्ति जताई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 24, 2026 3:52 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: चंडीगढ़ सेक्टर-39 की सरकारी कोठी नंबर 926 पर ED की कार्रवाई की खबर सामने आई है। रिपोर्टों के मुताबिक, यह आवास आप नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के रहने से जुड़ा बताया गया है। ईडी की टीम ने बुधवार रात वहां पहुंचकर तलाशी शुरू की और रिपोर्टों के अनुसार ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया।

यह कार्रवाई GMADA से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के व्यापक अभियान का हिस्सा बताई जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब, चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली और दिल्ली में कई ठिकानों पर तलाशी ली है। वहीं अब इस मामले पर आप नेता Anurag Dhanda ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Anurag Dhanda का ईडा और बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि

“पंजाब के लोग दिल्ली की गद्दी पर बैठे मोदी के हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अंदर ईडी की टीम है और बाहर पंजाबी”।

आप नेता ने जताई आपत्ति

बता दें कि ईडी कार्रवाई बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसियों के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए हैं। आप की ओर से कहा गया कि पंजाब में चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों के जरिए दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

Anurag Dhanda ने इस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल उठाए। पार्टी का आरोप है कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 6, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 6, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 6, 2026