---Advertisement---

Viral Video: बकरियों को बचाने के लिए शेरनी से भिड़ा लड़का, हिम्मत देख आंख मल रहा पूरा सोशल मीडिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चरवाहे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अपनी बकरियों को बचाने के लिए सीधे जंगल की रानी शेरनी से भिड़ गया है। उसकी हिम्मत को देख लोगों को आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 19, 2026 3:21 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  हिम्मत के आगे बड़ी से बड़ी मुसीबत टल जाती है। ये बात हम सभी बचपन से सुनते तो हैं, लेकिन   हकीकत में बहुत ही कम देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें  एक चरवाह अपनी बकरियों को बचाने के लिए शेरनी से भिड़ जाता है। लड़के के पास एक डंडे और निडरता के के अलावा कुछ नहीं है। लेकिन उसने जो कुछ भी करके दिखाया है कि, वो इंसानी सोच से काफी अलग है। अमूमन  शेर जैसे खूंखार शिकारी से भिड़ना कोई नहीं चाहता है।

बकरियों को बचाने के लिए शेरनी से भिड़ा चरवाह

शेरनी से पंगा लेते लड़के के वायरल वीडियो को  Gopi Maniar ghanghar नमा के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘इस चरवाहे के लिए आप क्या कहेंगे। ‘वीडियो में देखा जा सकता है कि, लड़का  अपनी बकरियों के झुंड को चराने के लिए निकला था।

देखें वीडियो

लेकिन तभी अचानक शिकार की तलाश में घूम रही एक जंगली शेरनी वहां धमक पड़ी। शेरनी को देखते ही बकरियों में अफरा-तफरी मच गई और वह सीधे बकरियों के झुंड पर झपटने के लिए आगे बढ़ी। लेकिन लड़का डंडे के साथ मजबूती से खड़ा हो गया। वो शेरनी के सामने एक पहाड़ की मजबूती से टिका रहा। जिसके बाद शेरनी को वहां से जाना पड़ा। ये घटना गुजरात के अमरेली जिले की बताई जा रही है।

Viral Video  यूजर्स को कर रहा हैरान

इस पूरी घटना का वायरल  वीडियो किसी ने दूर से अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस लड़के को असली हीरो और सुपरहीरो बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि बकरियों के प्रति लड़के का प्यार और उसका फौलादी जिगरा वाकई काबिले-तारीफ है। जहां लोग रील्स और वीडियो बनाने के लिए झूठी बहादुरी दिखाते हैं, वहीं इस लड़के ने मौत के मुंह से अपनी बकरियों को खींचकर बहादुरी की एक नई मिसाल कायम की है। ये वायरल वीडियो यूजर्स को काफी प्रभावित कर रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 19, 2026

Viral Video

सितम्बर 19, 2026

Viral Video

सितम्बर 19, 2026

Chirag Paswan Viral Video

सितम्बर 19, 2026

Viral Video

सितम्बर 19, 2026

Ranbir Kapoor

सितम्बर 19, 2026