---Advertisement---

Viral Video: बकरे को हलाल होने से बचाने के लिए बच्चे ने झोंकी ताकत, मासूमियत और दया को देख निकल पड़ेंगे आंसू

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक मासूम बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो बकरे की जान बचाने की कोशिश कर रहा है। बच्चे की मासूमयत को देखकर लोगों की आंखें नम हो गई हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 19, 2026 1:52 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  ईश्वर ने सभी इंसानों में इंसानियत और दया डाली है, लेकिन ये कुछ ही लोगों में देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक मासूम बच्चा बकरे को हलाल  होने से बचा रहा है। बच्चे की उम्र काफी कम है, लेकिन वो अपनी आंखों के सामने  किसी बेजुबान को कटते हुए नहीं देख पा रहा है। मासूम बच्चा जिस तरह से बकरे को बचाने के लिए मिन्नते कर रहा है वो लोगों पर काफी प्रभाव डाल रहा है। इस वीडियो ने यूजर्स को भावुक कर दिया है।

बकरे को बचाता दिखा मासूम बच्चा

बकरे की जान बचाते मासूम बच्चे के वायरल वीडियो को Santosh Mishra Lahari नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘बकरी के लिए, बच्चे का रोना, छटपटाना, और हाथ जोड़, छोड देने की गुहार, बच्चे की दया देखते ही बनती है।’

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, बच्चे के साथ परिजन मजाक कर रहे हैं। वो बकरे को मजाक-मजाक में मारने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मासूम को लग रहा है कि, बेजुबान के साथ सच  में ऐसा किया जा रहा है। जिसके कारण बच्चा तड़प उठा है और उसे बचाने में लग जाता है। इस दौरान बच्चा काफी तड़प रहा है और रो रहा है। वो हाथ-पैर जोड़कर बेजु बान जानवर को बचाना चाहता है।  बच्चे की  इतनी कम उम्र में ये देया देखकर हर कोई दंग है।

Viral Video देख यूजर्स हुए भावुक

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर  18 सितंबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 15 लाख स व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगो की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है, ‘बच्चे पशुओं के बहुत बेहतर मित्र होते हैं l लेकिन समय के साथ-साथ जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती है वह इस चीज को धीरे-धीरे भूलते चले जाते हैं।’ दूसरा लिखता है, ‘बकरी को बचाने के लिए बच्चे का रोना, छटपटाना और हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार दिल को झकझोर देती है—उसकी मासूम दया देखते ही बनती है।’ वहीं, काफी लोग बच्चे के दयावान नेचर की तारीफ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 19, 2026

Chirag Paswan Viral Video

सितम्बर 19, 2026

Viral Video

सितम्बर 19, 2026

Ranbir Kapoor

सितम्बर 19, 2026

Hair Tips

सितम्बर 19, 2026

Delhi Viral Video 

सितम्बर 18, 2026