---Advertisement---

Delhi Viral Video: बेकाबू कार के नीचे घिसटती रही जलती बाइक, चिंगारियां देख दहले लोग तो जानें क्या बोली पुलिस

Delhi Viral Video: सड़क पर क्या जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। 73 वर्षीय कार चालक ने एक बाइक को कई किलोमीटर तक घसीटते रहा और उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं हुआ। लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं। जाने पुलिस ने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 18, 2026 2:50 अपराह्न

Delhi Viral Video 
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Viral Video: आजकल सड़क पर नियम कानून की धज्जियां उड़ते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वाले होते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि दुर्घटना से देर भली जैसे मुहावरे रोड सेफ्टी पर फिट बैठते हैं। अगर आपने जरा सी भी लापरवाही की तो अपने साथ-साथ किसी और की जिंदगी में भी भूचाल ला सकते हैं जहां कई किलोमीटर तक कार चालक एक मोटरसाइकिल को घसीटता रहा। उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं हुआ। जाने पूरी खबर और पुलिस के रिएक्शन क्या है। किस तरह से दिल्ली वायरल वीडियो में सुरक्षा के साथ एक बड़ी चूक देखी जा सकती है।

Delhi Viral Video में देखें कैसे सड़क पर उठी आग की चिंगारी

दिल्ली वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से आग की लपटे मोटरसाइकिल से सड़क पर दिखाई दे रही है लेकिन कार चलाने वाले को इस बात का अंदाजा भी नहीं था। अगर रिपोर्ट्स की बात करें तो कहा जा रहा है कि दिल्ली की सड़क पर खौफनाक रफ्तार से कार के नीचे फंसी बाइक सड़क पर घसीटती रही। बाइक से चिंगारियां कई किलोमीटर तक निकलती दिखी। जहां यह बताया गया है कि 21 वर्षीय लड़का अपनी बाइक पर बैठा हुआ था तभी एक बेकाबू रफ्तार से चली आ रही कार ने उसे टक्कर मार कर गिरा दिया।

दिल्ली वायरल वीडियो पर देखें पुलिस ने कैसे किया रिएक्ट

इतना ही नही इस दौरान कार में बाइक फंस जाती है और वह कई किलोमीटर तक रोड पर घसीटी जाती है। कई किलोमीटर तक आग की चिंगारियां सड़क पर दिखाई देती है। वहीं वायरल वीडियो में 73 वर्षीय बुजुर्ग तक जो गाड़ी चला रहा था वह माफी की मांग करते हुए नजर आता है। इस पर रिएक्ट करते हुए डीसीपी साउथ वेस्ट ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि “इस घटना के संबंध में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोषी वाहन को जब्त कर लिया गया है और ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है आगे की जांच चल रही है।”

दिल्ली वायरल वीडियो पर दिखा लोगों का आक्रोश

दिल्ली वायरल वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं जहां एक यूजर ने कहा इस इंसान को अपराधी घोषित कर दो। एक यूजर ने कहा ऐसी लापरवाही पर कार्रवाई ऐसी हो कि सड़क पर किसी की जिंदगी खिलौना ना बने। वहीं एक यूजर ने कहा भयानक तो एक यूजर ने लिखा अब भोला बन गया मासूम बन गया मौत का वाहन चला रहे हैं। बाकी लोगों का भी आक्रोश देखा जा रहा है और इस @lavelybakshi x वीडियो को 16000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Delhi pollution

नवम्बर 6, 2026

Health Tips

नवम्बर 6, 2026