---Advertisement---

Lucknow Viral Video: शाहनवाज के प्यार में एकतरफा पागल थी अनामिका! क्या है कार की बोनट पर घसीटे जाने के मामले में नया मोड़

Lucknow Viral Video: कार की बोनट पर लटकी हुई लड़की के लिए एकतरफा प्यार बना मुसीबत, बॉयफ्रेंड ने पुलिस के सामने जो कहा वह निश्चित तौर पर आपको भी हैरान कर सकता है। जानिए क्या है पूरा मामला।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 17, 2026 5:23 अपराह्न

Lucknow Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow Viral Video: बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जहां बताया जा रहा था कि अनामिका नाम की लड़की को उसका बॉयफ्रेंड कार के बोनट पर घसीटता हुआ नजर आता है। हालांकि शाहनवाज नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन पुलिस के सामने उसने जो खुलासा किया वह लखनऊ वायरल वीडियो को एक अलग मोड देने के लिए काफी है। वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है जो इस बात को बयां करता है कि अनामिका शाहनवाज से प्यार करती थी। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

शाहनवाज ने अनामिका पर लगाया ये आरोप

पुलिस की गिरफ्त में मौजूद शाहनवाज ने इस बात का खुलासा किया कि लड़की उसके पीछे पड़ी थी और वह जहां भी जाता था उसका पीछा करती थी। वीडियो में शाहनवाज काफी इमोशनल नजर आता हैं। वहीं लखनऊ पुलिस के मुताबिक अनामिका ने शाहनवाज को नई गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया जिसके बाद विवाद हुआ जब प्रेमी वहां से भागने लगा तब अनामिका कार के बोने के सामने खड़ी हो गई। इस मामले में आरोपी बॉयफ्रेंड ने कार से कुचलने की कोशिश की हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ है और शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुराने Lucknow Viral Video में क्या बोली थी अनामिका

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NDTV India (@ndtvindia)

अगर लखनऊ वायरल वीडियो में एक और पुराने वायरल वीडियो की बात करें तो यहां अनामिका शाहनवाज के साथ नजर आ रही है। जहां वह कहती है कि “यह मैं हूं और यह मेरा बॉयफ्रेंड है।” जहां आरोपी खुद को कलीग बताता है लेकिन लड़की ऑन कैमरा इसके खिलाफ नजर आती है वह कहती है, “यह मेरा बॉयफ्रेंड है यह हमें छोड़ना चाहता है लेकिन हम छोड़ नहीं रहे। हमने इसे बोला है कि 1 से 2 महीने का मुझे समय दो मैं अपने आप छोड़ दूंगी। अगर ना छोड़ा तो तुम मुझे छोड़ देना।” इस दौरान लड़की यह भी कहती हुई नजर आती है कि तुम चाहे टकला बन जाओ लंगड़ा बन जाओ तभी हम इसके साथ रहेंगे। पहचान में नहीं आओगे फिर भी।

 

क्या है शाहनवाज और अनामिका की लव स्टोरी में ट्विस्ट

वहीं रिपोर्ट की बात करें तो कहा जा रहा है कि शाहनवाज ने अपना नाम यश ठाकुर बताकर अपनी धार्मिक पहचान छुपाई और अनामिका को धोखा देता रहा। वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर विवाद जारी है और उसे लव जिहाद का नाम भी दिया जा रहा है। पूरे मामले में सच्चाई की जांच फिलहाल चल रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026