---Advertisement---

Viral Video: बच्चे को मौत के मुंह में जाता देख रही थी बेबस हाथी मां, तभी पलटी किस्मत की बाजी, देखें ये हैरतअंगेज चमत्कार!

Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन की पटरी में फंसे बच्चे को देखती एक बेबस हाथी मां का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि, बच्चा बच जाता है। अब यही चमत्कार इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 15, 2026 5:14 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  जिंदगी और मौत ईंश्वर के हाथ में है। ये बात हम सभी बचपन से सुनते आए हैं, लेकिन कभी-कभी ये लाइव देखने को भी मिल जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह हर किसी की आंखें नम कर रहा है। यह कहानी एक बेबस हाथी मां, ट्रेन की पटरी में फंसे उसके मासूम बच्चे और उनकी मदद के लिए आगे आए आरपीएफ  के जवानों की है। एक जंगल के पास से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक को पार करते समय एक नन्हे हाथी का पैर पटरी के बीच में फंस गया। बच्चे ने पैर निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा। उसी समय दूर से ट्रेन के आने का हॉर्न सुनाई देने लगा। हथिनी को लगा अब उसका बच्चा नहीं बचेगा। लेकिन तभी एक बड़ा चमत्कार हुआ। जिसमे बच्चे की जान को बचा लिया।

मौत के मुंह में जाते हाथी के बच्चे संग हुआ चमत्कार

रेलवे ट्रैक पर फंसे हाथी के बच्चे के वायरल वीडियो को Mohd Imran ADV नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘ माँ की आँखों में आँसू थे बच्चा जिंदगी और मौत के बीच फँसा था।रेलवे ट्रैक पार करते समय हथनी के बच्चे का पैर फँस गया। सामने से ट्रेन आती देख माँ बेबस खड़ी थी,जैसे अपने बच्चे को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करना चाहती हो।तभी RPF की मदद से नन्हे हाथी का पैर निकाला गया और उसकी जान बच गई।

देखें वीडियो

मां से मिलते ही बच्चा उससे लिपट गया उस पल की खुशी देखकर आँखें नम हो जाएँगी। एक माँ की ममता इंसान हो या जानवर, हर दिल को छू जाती है।’ वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, ट्रेन की पटरी में फंसे हाथी के बच्चे को बचाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने ट्रेन को रोक दिया और बच्चे को सुरिक्षत निकाल दिया। जान बचते ही बच्चा अपनी मां की तरफ खुशी-खुशी आगे बढ़ गया।

Viral Video यूजर्स को चौंका रहा

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 15 सितंबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 8400 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखाता है कि, ‘रेलवे कर्मचारियों ने फंसे नन्हे हाथी की जान बचाई माँ से मिलते ही बच्चा उससे लिपट गया माँ की ममता इंसान हो या जानवर हर दिल को छू जाती है।’ दूसरा लिखता है, ‘यह हाथी के बच्चे बड़े शरारती होते हैं, खुराफात करते ही रहते हैं परिशान मां और इंसानों को होना पड़ता है’। वहीं, काफी लोग रेलवे अधिकारियों की तारीफ भी कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 6, 2026

Viral Video

अक्टूबर 6, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Viral Video

अक्टूबर 6, 2026

Health Tips

अक्टूबर 6, 2026

Belly Fat

अक्टूबर 6, 2026