---Advertisement---

Bijnor Video: CM योगी और BJP से इंप्रेस हुआ मुस्लिम लड़का, छाती पर बनवा डाला अविश्वसनीय टैटू

Bijnor Video: सोशल मीडिया पर एक मुस्लिम युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के काम से प्रभावित होकर अपनी छाती पर एक ऐसा टैटू गुदवाया है। जिसे देख लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। युवक बिजनौर जिले का बताया जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 15, 2026 4:38 अपराह्न

Bijnor Video
Follow Us
---Advertisement---

Bijnor Video:  उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का मुस्लिम युवक ताबिश निसार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ताबिश ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति ऐसा प्रेम और लगाव जताया है जिसे देकर हर कोई दंग है। ताबिश ने सीएम योगी और बीजेपी के काम से प्रभावित होकर अपनी छाती पर अनोखी मांग करता हुआ एक परमानेंट टैटू बनवा लिया है। ताबिश का यही वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

योगी योगी के जबरा फैंन ने टैटू बनवाकर की अनोखी मांग

ताबिश निसार के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर News1India ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘मुस्लिम युवक ताबिश निसार खुद को योगी का फैन बताते हैं योगी आदित्यनाथ के समर्थन में सीने पर टैटू बनवाया ।टैटू में ‘Next PM, CM Sahab Maharaj Ji Yogi Ji BJP’ लिखा। योगी सरकार के काम से प्रभावित होने की बात कही। कानून-व्यवस्था और बेटियों की सुरक्षा से प्रभावित हुए ।ताबिश ने टैटू को स्थायी रूप से बनवाया है ।’

देखें वीडियो

मुस्लिम लड़का चाहता है कि, देश के अगले प्रधानमंत्री योगी आदित्यनाथ बनें। ताबिश चाहते हैं कि,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद योगी आदित्यनाथ देश की कमान संभालें। मुस्लिम लड़का सीएम योगी की कानून व्यवस्था से काफी प्रभावित है। इसीलिए वो चाहते हैं कि, योगी को सीएम के बाद पीएम बनना चाहिए।

Bijnor Video में दिख रहा ताबिश निसार कौन है?

सीएम योगी को पीएम बनाने का मांग करते ताबिश निसार के टैटू के वायरल होते ही , लोग इनके बारे में जानना चाहते हैं।आपको बता दें, ताबिश निसार एक वकील हैं। वो  नजीबाबाद के साथ बिजनौर में वकालत की प्रैक्टिस करते हैं। ताबिश सीएम योगी को काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि, उन्होंने परमानेंट टैटू बनवाकर अपनी इच्छा को दुनिया के सामने जाहिर किया है।  ताबिश का अब यही टैटू इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026