---Advertisement---

Gurugram Hit And Run Case: क्या आरोपी कर रहा था बाइकर सिया का पीछा! नए खुलासे को जान लोग बोले ‘जानबूझ कर किया एक्सीडेंट’

Gurugram Hit And Run Case: पहले बाइकर को गिराकर फिर फरार हुआ कार चालक, गलती छुपाने के लिए क्या झूठ बोल रहा है आरोपी, आखिर सिया ने ऐसा क्या कहा जिसकी वजह से एक बार फिर यह सुर्खियों में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 15, 2026 12:28 अपराह्न

Gurugram Hit And Run Case
Follow Us
---Advertisement---

Gurugram Hit And Run Case: रविवार को एक दिल दहला देने वाली एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ जहां बाइक चला रही एक महिला से कर टकराती है। गुरुग्राम हिट एंड रन केस की बात करें तो बाइकर ने पहले एक वीडियो शेयर किया था जहां देखा जा सकता है कि कैसे एक कार ड्राइवर पहले तो बाइकर सिया का पीछा करता है और उसे बाइक रोकने के लिए कहता है। जब वह नहीं मानती है तब उसे टक्कर मार कर वहां से फरार हो जाता है। वहीं सोशल मीडिया पर जब आरोपी के अलग-अलग बयान वायरल हुए तब एक बार फिर से सिया ने चुप्पी तोड़ी है और पूरी कहानी बता दी है।

क्या Gurugram Hit And Run Case में आरोपी महिला का कर रहा था पीछा

सिया ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि “पूरा वीडियो दिखाता है कि कौन किसका पीछा कर रहा था। भले ही उसे लगता हो कि बाइकर्स बार-बार अपनी स्पीड बदल रहे थे, लेकिन इससे उसे सड़क पर मेरा पीछा करने का अधिकार नहीं मिल जाता। गुरुग्राम हिट एंड रन केस को लेकर बात करते हुए सिया रहती है कि आरोपी का कहना है कि उन्हें नहीं पता था की बाइकर एक महिला है जो पूरी तरह से झूठ है क्योंकि पीछे से मेरे लंबे चोटी वाले बाल देखे। उसने यह देखा, मेरा पीछा किया, मुझे कार रोकने के लिए कहा, और अब वह कह रहा है कि इसमें 22-23 लोग शामिल थे, यह सवाल उठाते हुए कि सिर्फ दो वीडियो क्यों दिखाए जा रहे हैं। क्या ये दो वीडियो काफी नहीं हैं।”

बाइकर सिया ने उठाए तीखे सवाल

गुरुग्राम हिड एंड रन केस को लेकर बात करते हुए पीड़िता ने आगे कहा कि “क्लिप में यह साफ़ दिख रहा है कि तुम पहली लेन से सीधे तीसरी लेन में घुसे और मुझे टक्कर मारी, फिर मौके से भाग गए। मेरे कैमरे से रिकॉर्ड किए गए दूसरे सामने के वीडियो में तुम लेन बदलते और मेरी बाइक से टकराते हुए दिख रहे हो। तुमने मुझे घसीटकर सड़क से नीचे फेंक दिया। क्या दो वीडियो सबूत के लिए काफ़ी नहीं हैं। टक्कर मारने के बाद रुककर यह देखना तुम्हारी ड्यूटी थी कि मुझे चोट लगी है या नहीं। सिर्फ़ दो से तीन सेकंड की देरी से मुझे और भी गंभीर चोटें लग सकती थीं, जिसमें कई फ्रैक्चर भी शामिल थे। मैं तुरंत मर सकती थी। ऐसा हमदर्दी चाहने वाला कैरेक्टर तुम्हें बिल्कुल भी शोभा नहीं देता।”

सिया की बातें सुन क्या कह रहे लोग

सिया ने आगे सवाल किया कि “सभी वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि तुम कैसे बच निकले और यह देखने के लिए एक पल भी नहीं रुके कि जिसे तुमने टक्कर मारी वह ज़िंदा है या मर गया। मुझे उन लोगों के लिए शर्म आती है जो दावा करते हैं कि इससे उनके परिवार पर असर पड़ रहा है। मुझे नहीं लगता कि ये लोग यह भी सोचते हैं कि घर पर उनकी बहनें और औरतें हैं। गुरुग्राम और दिल्ली की सड़कों पर कई औरतें बहुत असुरक्षित महसूस करती हैं। मुझे उम्मीद है कि हम उन्हें समझा पाएंगे।” वहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि यह जानबूझकर किया गया एक्सीडेंट था।

क्या है आरोपी की सफाई

दरअसल इससे पहले आरोपी कल्याण बैंसला ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने जानबूझकर बाइक को टक्कर नहीं मारी थी। उन्होंने यह भी कहा कि 20 से ज्यादा बाइक्स तेजी से गाड़ी चला रहे थे। मुझे उसे लड़की के लिए बहुत बुरा लगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पता भी नहीं था कि महिला बाइक चला रही है। एक्सीडेंट से बचने के लिए जब उन्होंने यू टर्न लिया तब यह घटना हुई। आरोपी को जिम का मालिक बताया जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

सितम्बर 15, 2026

PM Modi

सितम्बर 15, 2026

US-Iran Tension

सितम्बर 15, 2026

Thyroid

सितम्बर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 14, 2026

Punjab News

सितम्बर 14, 2026