---Advertisement---

Viral Video: देखते ही देखते पालतू बिल्ली बनी तेंदुआ! देखें कैसे लड़की पर किया जानलेवा हमला?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पालतू बिल्ली के जानलेवा हमले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लड़की से साथ घटि इस घटना को देखने के बाद लोगों को काफी हैरानी हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 16, 2026 4:16 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कुत्ते और बिल्ली को लोग पालतू जानवर के तौर पर घरों में पालते हैं। इनके साथ उन्हें सुकून मिलता है। लेकिन क्या हो जब यही जानवर खूंखार शिकारी बनकर हमला कर दें। सोशल मीडिया पर एक बिल्ली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो लड़की के ऊपर ऐसे हमला करती है जैसे कि, तेंदुआ हो। बिल्ली का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने अपनी मालकिन के पैरों और हातों को निशाना बनाते हुए बेहद तेजी से हमला कर दिया। घरेलू बिल्ली की ये हरकत लोगों को चौंका रही है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि, ये  ऐसा भी कर सकती है।

बिल्ली ने लड़की पर किया जानलेवा  हमला

लड़की पर हमला करती पालतू बिल्ली के वायरल वीडियो को Patel ji नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘घर में पालतू जानवर हैं तो समझ लीजिए… ऐसे नज़ारे रोज देखने को मिलेंगे! ‘ वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की पर अचानक  बिल्ली बिना किसी चेतावनी के हमला कर देती है। बिल्ली के हाव-भाव बदले हुए हैं।

देखें वीडियो

पलक झपकते ही बिल्ली का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने अपनी मालकिन के चेहरे और गले को निशाना बनाते हुए बेहद तेजी से हमला कर दिया। लड़की इस अचानक हुए हमले के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी। वह खुद को बचाने की कोशिश करने लगी, लेकिन बिल्ली इतनी हिंसक हो चुकी थी कि उसने लड़की को बुरी तरह जख्मी कर दिया। अंत में लड़की को कमरा छोड़कर जान बचाकर भागना पड़ता है।

Viral Video देख यूजर्स हुए दंग

बिल्ली के इस खूंखार हमले के वायरल वीडियो को एक्स पर 15 सितंबर 2026 को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 4.92 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, हमले की वीडियो को देख हर कोई हैरान है। उन्हें पालतू जानवर का बदला हुआ रुप समझ नहीं आ रहा है। अमूमन  पालतू बिल्ली इतनी ज्यादा हिंसक नहीं होती हैं। लेकिन जो उसका बर्ताव है वो किसी  खूंखार तेंदुए की तरह लग रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 16, 2026

Lucknow Viral Video

सितम्बर 16, 2026

Vitamin E

सितम्बर 16, 2026

Health Tips

सितम्बर 16, 2026

Viral Video

सितम्बर 15, 2026

Bijnor Video

सितम्बर 15, 2026