---Advertisement---

Delhi Metro: आज से 100 किलोमीटर की स्पीड से चलेगी मेट्रो, एयरपोर्ट पहुंचने में लगेगा सिर्फ इतना समय

दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की स्पीड बढ़ने जा रही है। ट्रो रेल कॉर्पोरेशन की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मार्च 22, 2023 10:44 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi Metro: राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो में हर रोज लाखों की संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। ऐसे में अगर आप भी दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की स्पीड बढ़ने जा रही है। बता दें कि, आज से मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।

100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी के एक सीनियर अधिकारी के अनुसार येलो लाइन, ब्लू लाइन, रेड लाइन आदि जैसी कॉमन कॉरिडोर पर चलने वाली मेट्रो ट्रेनों की सामान्य गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। वही एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ट्रेन की टॉप स्पीड मंगलवार तक 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी जिसे बढ़ाकर 100 किलोमीटर दिया गया है।

Also Read: Cyber Crime: इंडियन यूजर्स का डेटा छेड़छाड़ करने पर किया जाएगा ब्लैकलिस्ट, सरकार कर रही ये तैयारी

3 से 4 मिनट कम हो जाएगा समय

100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के बाद इस गति को बढ़ाकर 20 किलोमीटर प्रति घंटा करने की योजना है यह उस परियोजना की शुरुआत है। अधिकारियों का कहना है कि, वर्तमान में नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन तक जाने में करीब 25 मिनट का समय लगता है टॉप स्पीड के बाद यात्रा का समय करीबन 3 से 4 मिनट कम हो जाएगा।

इन लाइनों के बीच बढ़ेगी ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी

इसी के साथ दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कहा गया है कि, येलो लाइन और ब्लू लाइन पर बीच ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी को बढ़ाया जाए। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि ज्यादा से ज्यादा लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज़ करें और नेशनल हाईवे 48 पर ट्रैफिक को स्मूद किया जा सके।

Also Read: Delhi Budget 2023: दिल्ली का बजट आज, CM Kejriwal बोले- दिल्ली के हर काम को रोकना सही नहीं है

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 30, 2026