---Advertisement---

Delhi Metro Momentum 2.0 App: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को मिला तोहफा, अब इस ऐप के जरिए कर सकेंगे ट्रेन में ही शॉपिंग

Delhi Metro Momentum 2.0 App: दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के आवागमन को और भी किया सुविधाजनक, इस ऐप की मदद से कई काम होंगे आसान

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 2, 2023 9:26 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi Metro Momentum 2.0 App: अगर आप दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं या फिर आप दिल्ली मेट्रो के यात्री हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो में आवागमन को और भी सुविधाजनक बनाने के लिए बुधवार को मोमेंटम 2.0 अप की शुरुआत की गई है।

इस पर क्यूआर कोड के जरिए टिकटिंग, ई–शॉपिंग, स्मार्ट कार्ड रिचार्ज की सुविधा समेत स्टेशन पर सुरक्षित डिलीवरी और डिजिटल लॉकर की सुविधा यात्रियों को मिलेगी मेट्रो प्रबंधन ने कहा कि देश में पहली बार किसी मेट्रो ने ऐसा नवीन प्लैटफॉर्म लॉन्च किया है, जो सफर खत्म होने के बाद भी यात्रियों की मदद करेगा।

कार्ड कर सकते हैं रिचार्ज

बता दें कि दिल्ली मेट्रो मोमेंटम की तरफ से जारी किए गए इस ऐप के जरिए यात्री QR कोड की मदद से टिकटिंग की सुविधा ले सकते हैं। इससे उनके आवागमन में बहुत ही आसानी होगी। इसके अलावा अगर यात्री स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज करना चाहते हैं। तो वह इस ऐप के जरिए अपने स्मार्ट कार्ड को भी रिचार्ज कर सकते हैं।

इस ऐप की खासियत यह है कि अगर यात्री एक बार ऐप से अपने कार्ड को जोड़ देता है। तो उसे बार-बार रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि कार्ड में बैलेंस कम होने पर वह खुद ही रिचार्ज हो जाया करेगा। लेकिन शर्त है कि आपके खाते को ऐप के साथ लिंक करना होगा।

वर्चुअल स्टोर की सुविधा हुई शुरू

इसके साथ ही इस ऐप के जरिए यात्रियों को वर्चुअल स्टोर की खरीदारी की भी सुविधा मिलेगी यानी कि इसके जरिए यात्री ई शॉपिंग कर सकते हैं। बता दें कि मेट्रो ने एक स्टोर से करार किया है। जिसके जरिए किराने के समान के अलावा अन्य वस्तुओं की खरीदारी यात्री कर सकते हैं।

हालांकि सामान की डिलीवरी मेट्रो स्टेशन पर ही होगी। फिलहाल 20 जगह पर डिलीवरी की सुविधा दी गई है। बता दें कि जून 2024 तक ज्यादातर स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Muskan Sahil Case

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 14, 2026