---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway पर इस महीने से फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, चालक इन बातों का रखें विशेष ध्यान; जानें पूरी डिटेल

Delhi Mumbai Expressway आम लोगों के लिए तेजी से खुलता जा रहा है। देश के सबसे बड़े और आधुनिक हाईवे प्रोजेक्ट्स में शामिल है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 19, 2026 7:01 अपराह्न

Delhi Mumbai Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway: देश के सबसे बड़े और आधुनिक हाईवे प्रोजेक्ट्स में शामिल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे अब आम लोगों के लिए तेजी से खुलता जा रहा है। मार्च 2026 में इसके कई अहम हिस्सों को चालू किए जाने की तैयारी है, जिससे यात्रा पहले से कहीं ज्यादा तेज और आरामदायक होने वाली है। राजस्थान का दौसा–कोटा सेक्शन इस महीने चालू हो सकता है। इसके साथ ही कुछ अन्य हिस्सों में ट्रायल रन पहले ही शुरू हो चुके हैं। पूरा एक्सप्रेसवे जून 2026 तक अधिकांश रूप से संचालन के लिए तैयार होने की संभावना है। वहीं अबर खबर सामने आ रही है कि पूरा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे शुरू होने में 2028 तक का समय लग सकता है क्योंकि अभी भी कई सेक्शन पर काम बाकी है।

Delhi Mumbai Expressway इस महीने से होगा शुरू 

देश के सबसे बड़े और आधुनिक हाईवे प्रोजेक्ट्स में से एक, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, इस महीने से यात्रियों के लिए चालू होने वाला है। एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद दिल्ली और मुंबई के बीच सफर पहले की तुलना में बहुत तेज और आसान हो जाएगा। बता दें कि पहले दिल्ली से मुंबई जाने में करीब 18 से 20 घंटे का समय लगता है, लेकिन एक्सप्रेसवे के शुरू होने से ये दूरी केवल 12 से 13 घंटे की रह जाएगी।

लंबाई की बात करें तो यह एक्सप्रेसवे लगभग 1350 किलोमीटर का है। हालांकि कुछ सेक्शन को खोल दिया गया है। जिससे आवाजाही सुगम हो गई है। माना जा रहा है कि पूरा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे 2028 में खुल सकता है। हालांकि अभी तक अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

चालक इन बातों का रखें विशेष ध्यान

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और लंबी दूरी की ड्राइविंग के कारण सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। चालकों को निम्न बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए –

  • स्पीड लिमिट का पालन करें – एक्सप्रेसवे पर अधिकतम 100–120 किमी/घंटा की स्पीड सेक्शन के अनुसार निर्धारित है। ओवरस्पीडिंग गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।
  • लेन नियम का पालन करें – बार-बार लेन बदलना खतरनाक है। लेन बदलते समय इंडिकेटर का उपयोग करें।
  • थकान में ड्राइव न करें – लंबी दूरी के सफर में हर 2–3 घंटे में ब्रेक लें।
  • FASTag और ई-टोल का उपयोग करें – टोल प्लाजा पर रुकावट से बचने के लिए।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 27 May 2026

मई 26, 2026

कल का मौसम 27 May 2026

मई 26, 2026

Anurag Dhanda

मई 26, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 26, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 26, 2026

CM Mohan Yadav

मई 26, 2026