---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway: खुशखबरी! जल्द खुल सकती है दिल्ली-कोटा टनल, अलवर, दौसा समेत इन जिलों की संवर जाएगी किस्मत; जानें डिटेल

Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर लोगों को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिल सकती है। इस एक्सप्रेसवे पर कोटा टनल के खुलने से राजस्थान के कई जिलों की तकदीर बदल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 23, 2025 10:15 पूर्वाह्न

Delhi Mumbai Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway: दो शहरों को जोड़ने वाला देश का मचअवेटेड एक्सप्रेसवे यानी दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर लेटेस्ट जानकारी सामने आई है। दरअसल, हालिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का अहम हिस्सा आने वाले दिनों में खुल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली और कोटा के बीच देश की पहली 8 लेन की टनल पर जल्द ही सफर शुरू हो सकता है। माना जा रहा है कि इस टनल के खुलने के बाद दिल्ली से गुजरात जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस 8 लेन की टनल के जरिए सफर भी सुविधाजनक हो सकता है। साथ ही दोनों दिल्ली से कोटा पहुंचने में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा।

Delhi Mumbai Expressway पर जल्द मिल सकती है लोगों को बड़ी राहत

कई ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से कोटा तक फर्राटेदार गति के साथ वाहन रफ्तार भर सकेंगे। साल के आखिर तक 8 लेन की टनल को शुरू किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली-कोटा टनल का कार्य काफी तेज गति से किया जा रहा है। अभी फिलहाल कुछ महीनों का इंतजार और करना पड़ सकता है। ऐसे में दिसंबर से इस टनल को ओपन किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली कोटा टनल पर मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बन रही टनल का संचालन दिसंबर 2025 तक शुरू हो सकता है।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर टनल खुलने से बदल सकती है इन जिलों की तकदीर

वहीं, कई अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद दिल्ली से राजस्थान पहुंचना काफी सरल हो जाएगा। कोटा टनल खुलने के बाद राजस्थान के अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी और जोधपुर जिलों का हुलिया बदल सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये सभी जिले दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे मार्ग पर पड़ते हैं। ऐसे में कोटा टनल खुलने के बाद इन जिलों में कनेक्टिविटी बेहतर हो सकती है। साथ ही इन जिलों में मौसम की मार भी नहीं पड़ेगी। जी हां, इस एक्सप्रेसवे पर आने वाले सभी जिलों में आर्थिक विकास को नई रफ्तार देखने को मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

CM Mohan Yadav

मई 13, 2026