Delhi News: अगर आप भी दिल्ली में अपना घर लेने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल डीडीए यानि दिल्ली विकास प्राधिकरण बेहद सस्ते दामो पर यह योजना लेकर आई है। इस योजना की अनूठी विशेषता सभी श्रेणियों में 25% की एक समान छूट है, जो सरकारी कर्मचारियों के लिए दिल्ली में एक आदर्श निवास स्थान और साथ ही एक समरूप पड़ोस खोजने का एक आकर्षक अवसर है।
इसके अतिरिक्त, ये फ्लैट बिल्कुल नए हैं, उच्च गुणवत्ता के निर्माण से बने हैं और एक सुनियोजित विकासशील आवासीय क्षेत्र में स्थित हैं, जहाँ उत्कृष्ट कनेक्टिविटी है, जिसमें अर्बन एक्सटेंशन रोड II (UER II), जीटी करनाल रोड के निकट होना और स्वीकृत रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर के कई मेट्रो स्टेशन शामिल हैं, जिससे मध्य दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों तक आसानी से पहुँचा जा सकता है।
इस लोकेशन पर डीडीए दे रहा है घर
डीडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि डीडीए कर्मयोगी आवास योजना भारी मांग को देखते हुए 25% की छूट के साथ और अधिक फ्लैट जोड़े गए हैं! “पहले आओ, पहले पाओ” (First Come First Serve) आधार पर शुरू होगी। (Ready-to-Move-In) 1, 2 एवं 3 बीएचके फ्लैट, पॉकेट-13, A1-A4, नरेला में उपलब्ध केवल सेवारत एवं सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से उपलब्ध।
डीडीए कर्मयोगी आवास योजना
भारी मांग को देखते हुए 25% की छूट के साथ और अधिक फ्लैट जोड़े गए हैं!
⁰“पहले आओ, पहले पाओ” (First Come First Serve) आधार पर शुरू होगी।
(Ready-to-Move-In) 1, 2 एवं 3 बीएचके फ्लैट, ⁰पॉकेट-13, A1-A4, नरेला में उपलब्ध
केवल सेवारत एवं सेवानिवृत्त सरकारी… pic.twitter.com/SvCgZscwbw— Delhi Development Authority (@official_dda) May 30, 2026
इच्छुक व्यक्ति https://eservices.dda.org.in पर फ्लैट के आकार, स्थान, कीमत और लेआउट प्लान जैसी सभी प्रासंगिक जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। ये सभी फ्लैट रहने के लिए तैयार हैं। इच्छुक व्यक्ति https://eservices.dda.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और उन्हें ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर एक विशिष्ट फ्लैट बुक करने का विकल्प मिलेगा।
फ्लैट में मिलेंगी ये विशेषताएं
अगर विशेषताएं की बात करें तो – पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया, बेहतरीन कनेक्टिविटी: यू ई आर-।। और जीटी करनाल रोड के पास, एयरपोर्ट से 40 मिनट की ड्राइव पर, पर्याप्त पार्किंग सुविधा, फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी, पूर्व सैनिकों की तैनाती से बेहतर सुरक्षा, विस्तृत सार्वजनिक स्थान, रेडी-टू-मूव-इन फ्लैट्स, नरेला एक शिक्षा केंद्र के तौर पर उभर रहा है।कम्युनिटी सेंटर/क्लब हाउस, सैंपल फ्लैट्स देखने के लिए उपलब्ध हैं।
विशाल बालकनियां, मेट्रो कनेक्टिविटी जल्द ही। इसके अलावा 1 BHK: 424 फ्लैट्स शुरुआती कीमत : ₹ 33.63 लाख शुरुआती साइज: 61.27 वर्ग मीटर, 2 BHK – 776 फ्लैट्स शुरुआती कीमत : ₹ 75.55 लाख, 3 BHK: 352 फ्लैट्स शुरुआती कीमत : ₹ 106.79 लाख शुरुआती साइज: 164.54 वर्ग मीटर है।
