---Advertisement---

Delhi News: यौन उत्पीड़न से परेशान होकर नाबालिग ने की ट्यूशन टीचर की हत्या, अश्लील वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिक युवक को अपने ट्यूशन टीचर की हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार शिक्षक ने कथित तौर पर कई बार लड़के का यौन उत्पीड़न किया था।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 3, 2023 12:12 अपराह्न | Updated: सितम्बर 3, 2023 12:43 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली से फिर एक बार सनसनी मामला सामने आ रहा है। दरअसल राजधानी दिल्ली में एक नाबालिक युवक ने अपने टीचर का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।‌ पुलिस ने नाबालिक युवक को हत्या करने के तीन दिन बाद यानी शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसने बुधवार को अपने शिक्षक की गला काटकर हत्या की थी। ऐसा बताया जा रहा है कि, यह मामला दक्षिणी पूर्व दिल्ली के जामिया नगर बटला हाउस का है।

शिक्षक ने बनाया था युवक का अश्लील वीडियो

दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिक युवक को अपने ट्यूशन टीचर की हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार शिक्षक ने कथित तौर पर कई बार लड़के का यौन उत्पीड़न किया था। नाबालिक युवक का नाम किशोर बताया जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि, उसका ट्यूशन टीचर पिछले 2 महीने से किशोर का यौन शोषण कर रहा था इसी के साथ उसने किशोर का एक अश्लील वीडियो भी बना लिया था जिसे ब्लैकमेल करके वह उसका उत्पीड़न करता रहा।

समलैंगिक था युवक का ट्यूशन टीचर

किशोर ने पुलिस को बताया कि, उसके टीचर ने 30 अगस्त को उसे अपने कमरे में बुलाया था। वह वसीम की करतूत से तंग आ गया था इसलिए उसने उसकी हत्या की साजिश रची। उसने पेपर कटर से वसीम का गला काटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने किशोर के पास मतृक का मोबाइल, वारदात में प्रयोग कटर सहित अन्य सामान बरामद कर लिए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि, किशोर का ट्यूशन टीचर समलैंगिक था।

साथ ही दक्षिण पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपयुक्त राजेश देव ने इस मामले की जांच के बाद कहा कि, मतृक कठित तौर पर समलैंगिक था और करीब 2 महीने पहले उसकी मुलाकात किशोर से हुई थी। इसके बाद उसने कई बार कठित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। इससे परेशान होकर नाबालिक ने टीचर की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि, फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच और कार्यवाही में जुटी हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026