Delhi Pollution: सर्दियों के दस्तक देते ही दिल्ली में प्रदूषण लेवल बढ़ने लगा है। जिसके कारण लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है. हालतों को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की तरफ से पूरे दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-2 लागू कर दिया गया है, ताकि गाड़ियों के प्रदूषण से बचा जा सके. वहीं, एंटी-स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है ताकि स्थिति पर काबू पाया जा सके. लेकिन मौसम विभाग की तरफ से एक ऐसी चेतावनी दी गई है. जिसके कारण दिवाली से पहले यहां के हालत बिगड़ सकते हैं. प्रदूषण का AQI लेवल बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
Delhi Pollution लेवल दिवाली पर बढ़ेगा
देश की राजधानी में प्रदूषण बढ़ने का प्रमुख कारण पराली के धुएं की हिस्सेदारी है. आस-पास के रास्तों में जल रही पराली ने दिल्ली की स्थिति पहले से ज्यादा बिगाड़ दी है. मौसम विभाग की नई अपडेट ने दिल्ली वासियों के लिए खतरे की घंटी को बजा दिया है. 7 से 9 नवंबर को मौसम बिगड़ सकता है. हवा की रफ्तार बढ़ने से पराली और दिवाली के पटाखों का धुआं प्रदेश में भयंकर प्रदूषण बढ़ाएगा. इस दौरान AQI के 400 से 700 पार जाने की आशंका जताई जा रही है.सीएसई के विवेक चट्टोपाध्याय की तरफ से भी बयान आया है. उन्होंने कहा है कि,1 से 15 नवंबर के बीच प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा रहता है। इसी दौरान प्रदूषण को रोकना बेहद जरुरी है.
वर्तमान स्थिति
दिल्ली प्रदूषण की वर्तमान स्थिति की बात करें तो शहर का कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी कि, एक्यूआई लेवल 629 तक पहुंच गया है. आने वाले दिनों में ये और भी बढ़ सकता है. आपको बता दें,एक्यूआई 400 से अधिक होने पर उसे गंभीर स्थिति माना जाता है. जिन लोगों को सांस की समस्या है, उनकी हालत और भी ज्यादा बिगड़ सकती है. इसके साथ ही आम लोगों की हेल्थ को भी ये बहुत प्रभावित कर सकता है. इस स्थिति में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए. क्योंकि ये सांसों के लिए बहुत ही खतरनाक है.






